1. Home
  2. ख़बरें

Maiya Samman Yojana: मार्च की किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹2500, जानें स्टेटस चेक करने का तरीका

Maiya Samman Yojana Status Check: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को राहत की खबर दी है और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मार्च महीने की किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आइए इस आर्टिकल में जानें कैसे करें अपना स्टेटस चेक..

KJ Staff
women
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Image Source-istockphoto)

झारखंड सरकार राज्य की महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजना चला रही है, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो रहा है और हाल ही में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मार्च महीने की किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. राज्य की लाखों महिलाओं के लिए यह बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि अब उनके बैंक खातों में सीधे ₹2500 की राशि ट्रांसफर की जा रही है. खासतौर पर रांची जिले में इस योजना का लाभ बड़े पैमाने पर महिलाओं को मिल चुका है.

कितनी महिलाओं के खाते में योजना की राशि आई

रांची जिला प्रशासन के मुताबिक, जिले की 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं के खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए पैसे भेजे गए हैं. प्रत्येक लाभार्थी को ₹2500 की दर से कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है. यह भुगतान पूरी तरह आधार-लिंक्ड बैंक खातों में किया गया है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके.

कैसे चेक करें अपना स्टेटस

अगर आपके खाते में अभी तक इस योजना के पैसे नहीं आए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको CSC कॉमन सर्विस सेंटर की मदद लेनी होगी.

जिसके बाद CSC ऑपरेटर अपने लॉगिन आईडी से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके आपके आधार नंबर के जरिए स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके बाद आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपकी किस्त जारी हुई है या नहीं.

आवेदन प्रक्रिया क्या है?

फिलहाल मंईयां सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं है. नए आवेदन पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों के माध्यम से लिए जाते हैं.जब आपके क्षेत्र में कैंप लगे, तो आपको वहां अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा. संबंधित अधिकारी आपके दस्तावेज़ों के आधार पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करते हैं. इसके अलावा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भी घर-घर जाकर पात्र महिलाओं का पंजीकरण करती हैं.

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

योजना के तहत कुछ श्रेणियों की महिलाओं को लाभ नहीं दिया जाता है. इनमें शामिल हैं-

  • जिन परिवारों में कोई सदस्य आयकर (इनकम टैक्स) भरता है वह इस योजना के पात्र नहीं होगे.

  • जिन महिलाओं का PF भविष्य निधि कटता है वे महिला भी योजना का फायदा नहीं उठा पाएंगी.

  • जिन परिवार में किसी को रिटायरमेंट पेंशन मिल रही है वह मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं.

  • अगर महिला या परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी कर रहा है तो वह महिला भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती है.

  • अगर कोई महिला पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं ऐसे में वह महिला इस योजना की पात्र नहीं होगी.

क्या करें अगर पैसा नहीं आए?

अगर आपके खाते में अभी तक राशि नहीं आई है, तो सबसे पहले CSC केंद्र पर जाकर स्टेटस चेक करवाएं. इसके अलावा अपने बैंक खाते की KYC और आधार लिंकिंग की स्थिति भी जांच लें. किसी भी समस्या की स्थिति में स्थानीय प्रशासन या संबंधित विभाग से संपर्क करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Maiya Samman Yojana March Installment Released Rs 2500 Credited to Accounts of Lakh Women know How to Check Your Status Published on: 07 April 2026, 06:02 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News