महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को एक और बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की e-KYC प्रक्रिया की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें हर महीने वित्तीय मदद देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
कई महिलाएं तकनीकी दिक्कतों, दस्तावेज़ संबंधी समस्याओं या सर्वर एरर के कारण समय पर e-KYC नहीं कर सकी थीं, जिसके चलते वे डरी हुई थीं कि कहीं उनकी मासिक सहायता राशि रुक न जाए। पहले e-KYC की अंतिम तिथि 18 नवंबर तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। इससे लाखों लाभार्थी महिलाओं को अपनी प्रक्रिया समय पर पूरा करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा।
कितनी महिलाएं नहीं कर पाईं e-KYC?
लाडकी बहिण योजना का लाभ राज्य की 1.10 करोड़ से अधिक महिलाएं ले रही हैं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण देने के लिए शुरू की गई थी और पात्र महिलाओं को हर महीने निश्चित राशि प्रदान की जाती है।
हालांकि, बड़ी संख्या में महिलाएं e-KYC पूरी नहीं कर सकीं, क्योंकि-
-
सर्वर कई दिनों तक स्लो रहा,
-
दस्तावेज़ सत्यापन में दिक्कतें आईं,
-
कई लाभार्थिणियों के व्यक्तिगत दस्तावेज़ अपडेट नहीं थे,
-
और कुछ महिलाओं को तकनीकी प्रक्रिया समझ नहीं आई।
इन समस्याओं को देखते हुए सरकार ने e-KYC की तारीख को आगे बढ़ाकर महिलाओं को बड़ा राहत का मौका दिया है।
पति या पिता के न रहने पर e-KYC कैसे करें?
कई महिलाओं के सामने मुश्किल यह थी कि उनके पति या पिता का निधन हो चुका है, जबकि सिस्टम में आय प्रमाण पत्र अनिवार्य माना गया है। ऐसे मामलों में e-KYC के आवेदन अधूरे रह जाते थे।
इस समस्या को समाधान के लिए सरकार ने विशेष व्यवस्था की है-
-
जिन महिलाओं के पति या पिता अब जीवित नहीं हैं,
-
या वे तलाकशुदा हैं,
वे अपने जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय में जाकर निम्न दस्तावेज़ जमा कर सकती हैं-
-
मृत्यु प्रमाण पत्र
-
तलाकनामा
-
या अदालत का आदेश
इन दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन पूरा किया जाएगा और e-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
कैसे करें e-KYC?
लाडकी बहिण योजना की e-KYC प्रक्रिया बेहद सरल है।
-
सबसे पहले योजना के सरकारी पोर्टल पर जाएं।
-
पोर्टल पर लॉग-इन करें।
-
मेन्यू से e-KYC विकल्प चुनें।
-
अपना आधार नंबर दर्ज करें।
-
मोबाइल पर प्राप्त OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।
-
मांगे गए सभी दस्तावेज़ अपलोड करें।
-
सबमिट करने के बाद आप पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति आसानी से देख सकते हैं।
Share your comments