1. Home
  2. ख़बरें

लाडली लक्ष्मी योजना: बेटी के जन्म से 21 साल तक मिलेंगे 1.43 लाख रुपये, जानिए पूरी डिटेल्स..

Ladli Lakshmi Yojana: अगर आपके घर में बेटी है और आपको यह टेशंन सता रही है कि कैसे बच्ची की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे तो यह परेशानी भी खत्म. मध्य प्रदेश सरकार बेटियों के लिए चला रही है सरकारी योजना जिसके तहत उन्हें 21 वर्ष की आयु में मिलेगी 1,43,000 रुपये की सहायता. आइए इस सरकारी योजना के बारे में जानें पूरी जानकारी..

KJ Staff
ladili2
लाडली लक्ष्मी योजना: बेटी के जन्म से 21 साल तक मिलेंगे 1.43 लाख रुपये (Image Source-istockphoto)

मध्य प्रदेश सरकार बेटियों की सुरक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए  महत्वाकांक्षी लाडली लक्ष्मी योजना चला रही है, जिससे बेटियों को आर्थिक सहायता के साथ यह समाज में अपनी पहचान बनाने का भी मौका मिल रहा है, क्योंकि इस योजना के पैसे का इस्तेमाल अपनी शिक्षा में कर रही है और आगे बढ़ रही है. साथ ही इस योजना की शुरुआत से प्रदेश के लोगों की समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है. अब प्रदेश में लोग बेटियों को शिक्षित करने की ओर अधिक ध्यान दे रहे हैं.

लाडली लक्ष्मी योजना क्या है और कैसे काम करती है?

लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2007 में की थी. साथ ही इस सरकारी योजना की शुरुआत का मकसद था, बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और उनकी शिक्षा व भविष्य को मजबूत बनाना. इस योजना के तहत सरकार अलग-अलग चरणों में इस योजना की राशि बेटियों के खाते में भेजती है.

बता दे कि इस योजना की पहले राशि 1,18,000 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 1,43,000 रुपये कर दिया गया है.

किन चरणों में राशि भेजी जाती है?

लाडली लक्ष्मी योजना की राशि इस इन चरणों में सीधा खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है इस प्रकार-

  • जब लड़की कक्षा 6 में प्रवेश करती है तो तब उसके बैंक खाते में  2,000 रुपये भेजे जाते हैं.

  • उसके बाद कक्षा 9 में प्रवेश करने के दौरान 4,000 रुपये की राशि भेजी जाती है.

  • कक्षा 11 में जब बेटी प्रवेश करती है तो 6,000 रुपये की सहायता भेजी जाती हैऔर कक्षा 12 में प्रवेश करने के दौरान 6,000 रुपये की मदद मिलती है.

  • जब लड़की ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल कोर्स करती है तो उसके खाते में 25,000 रुपये की दो किस्तों में पैसा खाते में भेजा जाता है.

  • इसके बाद आता है आखिरी चरण जब बेटी 21 साल की हो जाती है और 12वीं की परीक्षा को पास कर चुकी होती है तब इस योजना के तहत उसको पूरे 1,00,000 रुपये दिए जाते हैं.

योजना की क्या पात्रता है?

लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ वे बेटियां ही ले सकती है, जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद जन्मी है. साथ ही इस योजना में शामिल होने के लिए बेटी का पंजीकरण पास के आंगनवाड़ी केंद्र में कराना अतिआवश्यक है. इसके अलावा, बेटी के माता-पिता को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरुरी है और माता-पिता इनकम टैक्स नहीं भरते हों.

वहीं, इस योजना की खास बात यह है कि अगर पहली संतान बेटी होती है तो बिना परिवार नियोजन के लाभ मिलेगा और दूसरी संतान से जन्मी बेटी को लाभ मिलने के लिए परिवार नियोजन अपनाना जरूरी होगा.

ऐसे करें आवेदन 

लाडली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है.

ऑनलाइन प्रक्रिया:

  1. अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले पोर्टल ladlilaxmi.mp.gov.in आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

  2. उसके बाद “आवेदन करें” पर क्लिक करें और पात्रता और दस्तावेज पढ़कर सहमति दें

  3. समग्र आईडी भरें (बालिका और परिवार की) आवश्यक जानकारी भरें

  4. दस्तावेज अपलोड करें

  5. अंत में फॉर्म सबमिट करें

इसके अलावा, आप चाहें तो नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, CSC या लोक सेवा केंद्र से भी आवेदन कर सकते हैं.

जरूरी दस्तावेज क्या है?

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र होना बेहद ही जरुरी है.

  • माता-पिता के साथ फोटो होना भी आवश्यक है.

  • निवास प्रमाण राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र और टीकाकरण कार्ड आपके पास होना चाहिए.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Madhya Pradesh Government Schemes Ladli Lakshmi Yojana Receive Rs1.43 Lakh from the Birth of a Daughter Until Age 21 Published on: 23 March 2026, 05:19 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News