1. Home
  2. ख़बरें

LPG Cylinder Price: एलपीजी गैस के दाम में बढ़ोतरी, चेक करें नई कीमत..

LPG Cylinder Price Hike: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण देश के लोगों को LPG सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और अभी हाल ही में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत है, लेकिन कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में दाम में दोगुना बढ़ोतरी हुई है.

KJ Staff
lpg
एलपीजी गैस के दाम में बढ़ोतरी (Image Source-istockphoto)

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के कारण अन्य देशों पर इस फ्रक पड़ रहा जैसे- भारत में  LPG गैस सिलेंडर के संकट का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को बाहर ब्लैक में LPG गैस अधिक कीमत पर मिल रहा है और इसी बीच खबर सामने आ रही है कि 1अप्रैल 2026 को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹218 तक की बढ़ोतरी की गई, जबकि एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) दामों में  रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है, जिससे अब हवाई सफर करना भी मंहगा होगा. हालांकि, घरेलू गैस उपभोक्ता बिल्कुल भी टेंशन न ले उनके लिए राहत है.

कमर्शियल LPG सिलेंडर अब दिल्ली में किस कीमत पर मिलेगा?

LPG गैस सिलेंडर क्राइसिस के बीच फिर एक बार लोगों को मंहगाई का जोरदार झटका लगा.  LPG गैस सिलेंडर की तो किल्लत थी. अब राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में दोगुना बढ़ोतरी कर दी गई है, ऐसे में अब दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹195.5 रुपए बढ़कर ₹2,078.50 हो गई है और यह नई कीमत आज से यानी 1 अप्रैल से ही लागू कर दी गई है.

अन्य राज्यों में कमर्शियल LPG कितना महंगा हुआ?

देश के लोगों को इस बार लगातार तीसरी बार LPG की कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है नई कीमतों के हिसाब से कमर्शियल LPG इन शहरों में इस कीमत पर मिलेगा-

  • दिल्ली: कमर्शियल LPG  की पहली कीमत ₹1,883 थी, लेकिन अब ₹2,078.50 की नई कीमत पर कमर्शियल LPG गैस मिलेगा.

  • कोलकाता: इस राज्य में सबसे ज्यादा कीमत में उछाल आया है ₹218 बढ़ोतरी और अब नई कीमत के अनुसार ₹2,208 के रेट पर कमर्शियल LPG गैस मुहैया कराया जाएगा.

  • मुंबई: इस शहर में कमर्शियल LPG में ₹196 की बढ़ोतरी हुई है और नई कीमत तय की गई है ₹2,031.

  • चेन्नई: अब इस राज्य में कमर्शियल LPG  ₹2,246.50 की कीमत पर मिलेगा.

घरेलू LPG कितना मंहगा हुआ?

आम उपभोक्ताओं को घबराने की कोई जरुरत नहीं है उनकी जेब पर कोई फ्रक नही पड़ने वाला वो इसलिए क्योंकि घरेलू गैस कीमतों में कोई उछाल नही आया है- दिल्ली: ₹913, कोलकाता: ₹939, मुंबई: ₹912.50, चेन्नई: ₹928.50 इन ही कीमत पर 14.2 किलो वाला घरेलू LPG गैस लोगों को मुहैया कराया जाएगा.

एटीएफ के नए रेट्स क्या है?

शहर

ATF कीमत

दिल्ली 

₹2,07,341.22/KL

कोलकाता

₹2,05,953.33/KL

मुंबई

₹1,94,968.67/KL

चेन्नई

₹2,14,597.66/KL

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: LPG Cylinder Price Hike Check the New Rates Published on: 01 April 2026, 02:40 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News