1. Home
  2. ख़बरें

पिग फार्मिंग से कमाएं लाखों! सरकार दे रही ₹30 लाख तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

Government Schemes: अगर आप पशुपालक है और ऐसे बिजनेस की तलाश में जिसमें सरकार की मदद भी मिल जाए और बड़ा मुनाफा भी हो जाए. ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई इस योजना के माध्यम से मिल सकती है 30 लाख की मदद. आइए यहां इस लेख में पढ़ें इस योजना के बारे में विस्तार से..

KJ Staff
pig farming
पिग फार्मिंग से कमाएं लाखों (Image Source- istockphoto)

केंद्र सरकार  देश के पशुपालाकों के लिए कई सरकारी योजना चला रही है, जिसके तहत कई पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आया है. इसी क्रम में सराकार पशुपालकों के लिए नेशनल लाइवस्टॉक मिशन (NLM) योजना लेकर आई है, जिसके तहत सुअर पालन पर पात्र लाभार्थियों को सरकार की ओर से 30 लाख तक की वित्तीय सहायता मिलेगी. इस मदद से पशुपालकों की इनकम में भी इजाफा होगा और रोजगार के अवसर भी खुलेंगे.

नेशनल लाइवस्टॉक मिशन योजना क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई नेशनल लाइवस्टॉक मिशन योजना बेहद की प्रमुख योजनाओं में से एक है और इस योजना को पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा चलाया जा रहा है. इस सरकारी योजना का उद्देश्य है पशुपालन, मुर्गीपालन, सुअरपालन और चारा क्षेत्र में उद्यमिता विकास के माध्यम से रोजगार सृजन और इसके अलावा, नस्ल सुधार के माध्यम से प्रति पशु उत्पादकता में वृद्धि करने के उद्देश्य के साथ यह योजना चलाई जा रही है.

सुअर पालन पर कितन मिलेगा अनुदान?

अगर आप पशुपालक है और सुअर पालन करने का बिजनेस करने का विचार बना रहे हैं, तो यह बिजनेस आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है. केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई नेशनल लाइवस्टॉक मिशन योजना के तहत पशुपालकों को वित्तीय सहायता दी जाएगी.

बता दें कि अगर आप इस बिजनेस की शुरुआत कर रहें और सुअर यूनिट लगा रहे हैं, तो इस योजना के तहत आपको 50% सब्सिडी की छूट मिलेगी. यानी पशुपालकों को 30 लाख रुपये तक वित्तीय सहायता मिलेगी और यह राशि सरकार सीधे पशुपालकों के बैंक खाते में भेंजेगी.

योजना का लाभ किसे मिलेगा?

केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई नेशनल लाइवस्टॉक मिशन योजना का फायदा केवल पशुपालक ही नहीं, बल्कि किसान, पशुपालक, स्वयं सहायता समूह (SHG), किसान उत्पादक संगठन (FPO), स्टार्टअप और उद्यमी भी इस योजना का लाभ लें सकते हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरु कर सकते हैं.

क्या है जरुरी दस्तावेज?

  • आधार कार्ड

  • पहचान पत्र

  • बैंक खाता विवरण

  • जमीन से जुड़े दस्तावेज

  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट

ऐसे करें आवेदन

अगर आप भी इस सरकारी योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो इन आसान तरीकों से माध्यम से आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आप नेशनल लाइवस्टॉक मिशन की आधिकारिक वेबसाइट https://dahd.gov.in/hi/schemes/programmes/national_livestock_mission पर जाए.

  • उसके बाद आप आगे रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.

  • इसके बाद आपको कई विकल्प नजर आएंगे उसमे से आप पिग फार्मिंग से संबंधित परियोजना को चुनें.

  • उसके बाद अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें.

  • इस पूरी प्रक्रिया के बाद अपना आवेदन सबमिट कर दें इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा जांच की जाएगी और आपको सब्सिडी प्रदान की जाएगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Government is offering subsidies up to Rs30 lakh pig farming know how to apply Published on: 10 March 2026, 12:55 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News