1. Home
  2. ख़बरें

खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500 सीधे बैंक खाते में कैसे?जानें..

Government scheme: सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. अब हर महीने महिलाओं के खाते में सरकार इस सरकारी योजना के तहत 2500 रुपये खाते में भेजेंगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. चलिए इसी क्रम में जानते हैं इस योजना का लाभ कब से मिलेगा और योजना में कैसे अप्लाई कर सकते हैं.

KJ Staff
women
'महिला समृद्धि योजना' (Image Source-istockphoto)

दिल्ली की महिलाओं को रेखा गुप्ता ने बड़ी सौगात दी है और ऐलान किया है कि 'महिला समृद्धि योजना' के तहत हर माह 2500 रुपये खाते में भेजे जाएंगे. इसके लिए सरकार ने बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान भी रखा है, जिससे राज्य की महिलाओं को हर महीने सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलती रहेगी. साथ ही इस योजना की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की है सरकार ने ताकि हर गरीब जरूरतमंद महिला को मदद मिल सकें और वह इस राशि की मदद से आत्मनिर्भर बन सकें.

किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ?

  • 'महिला समृद्धि योजना' का लाभ उन महिलाओं को मिलेगी, जो दिल्ली की स्थाई निवासी होने के साथ जिनकी आयु 21 से 59 साल के बीच में होगी.

  • इस सरकारी योजना का लाभ  BPL या EWS श्रेणी की महिलाओं को ही मिलेगा.

  • उन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेंगा जो पहले से अन्य सरकारी योजना का फायदा उठा रही है या फिर वह सरकारी नौकरी कर रही है.

  • इसके अलावा, इस सरकारी योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी परिवार की आय लगभग 2.5 से 3 लाख रुपये सालाना है.

योजना की शुरुआत कब से होगी?

सरकार ने सरकारी बजट पेश करने के दौरान ही इस योजना की घोषणा कर दी थी और साथ ही 'महिला समृद्धि योजना' को लागू करने की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में जब इस योजना के लिए आवेदन की शुरूआत होगी उसी दौरान पात्र महिलाओं के खाते में इस योजना की राशि भेज दी जाएगी. इसके अलावा, सरकार की ओर से कोई अधिकारिक तारीख की कोई घोषणा नहीं की गई है.

कौन-कौन से दस्तावेजों की होगी जरुरत

आवेदन करते समय आपके पास यह सभी दस्तावेज होना बेहद ही जरुरी है वरना आप इस योजना का लाभ ऩही उठा पाएंगे आइए जानें-

  • आधार कार्ड

  • बीपीएल कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • आय प्रमाण पत्र

  • बैंक खाते की जानकारी (आधार से लिंक)

  • मोबाइल नंबर

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • सरकारी नौकरी न होने का प्रमाण और

  • जाति प्रमाण पत्र 

ऐसे करें अप्लाई

  • इस योजना के लिए अप्लाई करने के लिए पहले सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://delhi.gov.in/mahila-samriddhi-yojana/apply) पर जाएं.

  • उसके बाद यहां 'Citizen Registration' फॉर्म भरें औरआधार नंबर डालें और कैप्चा भरकर आगे अपनी अपनी व्यक्तिगत जानकारी और पता पूरी डिटेल्स भरें.

  • उसके बाद मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरिफिकेशन करें.

  • इसके बाद फॉर्म सबमिट करके रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें इस प्रकार आप इस सरकारी योजना में आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi Government will transfer Rs 2500 every month into women bank accounts under the Mahila Samriddhi Yojana Published on: 26 March 2026, 05:59 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News