1. Home
  2. ख़बरें

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जिन घरों में पाइप्ड PNG गैस कनेक्शन, उनके हिस्से अब LPG सिलेंडर नहीं!

LPG Crisis: केंद्र सरकार ने रसोई गैस को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है कि जिन लोगों के घरों में PNG की सुविधा उपलब्ध है और वह उपभोक्ता PNG पर स्विच नहीं करते हैं, तो उनकी LPG गैस सप्लाई पर रोक लगा दी जाएगी और यह लाभार्थी LPG गैस कनेक्शन से वंचित हो जाएंगे.

KJ Staff
png
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जिन घरों में पाइप्ड PNG गैस कनेक्शन (Image Source-shutterstock)

पश्चिम एशिया में युद्ध होने के कारण LPG गैस को लेकर लोगों के सामने कई परेशानियां खड़ी हो रही है और ऐसे में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने निर्देश जारी किए है कि जिन क्षेत्रों में नैचुरल गैस यानी PNG की सुविधा मौजूद है. इन इलाकों के लोग LPG गैस सिलेंडर से PNG में शिफ्ट नहीं करते हैं, तो उनके LPG गैस कनेक्शन को काट दिया जाएगा. इसलिए हो सकें तो जल्द ही  PNG पाइप्ड लाइन कनेक्शन ले वरना आपकी LPG सप्लाई तीन महीने के बाद बंद कर दी जाएगी.

सरकार का क्या उद्देश्य है

पेट्रोलियम मंत्रालय ने  PNG पाइप्ड लाइन को लेकर यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि कई राज्यों में PNG पाइप्ड लाइन मौजूद है, लेकिन लोगों ने फिर भी LPG गैस सिलेंडर लिए हुए है और इस कारण की वजह से जरुरत मंद लोगों को  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए सरकार ने यह कदम इस उद्देश्य के साथ उठाया है, ताकि लोग रसोई गैस में (पीएनजी) का उपयोग करें. साथ ही PNG को बढ़ावा मिले.

किन स्थितियों में LPG कनेक्शन पर रोक नहीं

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक जिन इलाकों में  PNG  पाइपलाइन है. ऐसे में इलाके के कुछ लोग कुछ तकनीकों के कारण पीएनजी कनेक्शन प्राप्त नहीं कर पा रहे, तो इस स्थिति में उपभोक्ताओं को अधिकृत कंपनी (NOC) जारी करेंगी और उसमे यह जानकारी होगी की किस परिस्थिति के कारण PNG कनेक्शन क्यों नही लिए. ऐसे में उन घरों की  LPG सप्लाई बंद नहीं की जाएगी.

पीएनजी कनेक्शन नहीं लिए तो क्या होगा?

केंद्र सरकार ने पीएनजी को लेकर निर्देश जारी किए है कि जिन इलाकों में पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है. ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोग पीएनजी सुविधा का उपयोग नहीं करते हैं या फिर पीएनजी कनेक्शन नहीं लेते है, तो उन घरों की  घर एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी. तकनीक समस्या के कारण अगर पीएनजी  कनेक्शन में कोई परेशानी आती है तो इस मामले में उपभोक्ताओं को छूट दी जाएगी.

कैसे मिलेगी जानकारी?

जिन इलाकों में पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है इसकी पूरी जानकारी उपभोक्ताओं तक एलपजी डिस्ट्रिब्यूटर या ऑयल मार्केटिंग कंपनी की ओर से टेक्स्ट मेसेज द्वारा भेजी जाएगी. साथ ही उन लोगों को यह बताया जाएगा की यहां पीएनजी कनेक्शन दिया जा सकता है. ऐसे में इलाके के लोग इस सुविधा का फायदा उठाएं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Central Government Major Decision Households with Piped PNG Gas Connections Will Not Receive LPG Cylinders Published on: 25 March 2026, 05:28 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News