देश में बढ़ता बिजली का बिल एक बड़ी समस्या बनता जा रहा था. ऐसे में बिहार सरकार ने उन लोगों के लिए सख्त कदम उठाया है, जो लोग इस अधिक बिजली बिल का बोझ झेल नहीं पा रहे थे. यानी की बीपीएल परिवारों को राज्य सरकार ने मुफ्त सोलर पैनल योजना की शुरुआत कर इन परिवारों को बेहद ही बड़ी मदद दी है, जिसके तहत यह लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगा कर बिजली की बचत कर सकते हैं और साथ ही भारी बिजली के बिल से भी छुटकारा पा सकते हैं.
फ्री सोलर पैनल का लाभ किन परिवारों को मिलेगा?
इस सरकारी योजना का फायदा उन गरीब परिवारों को दिया जा रहा है, जो आर्थिक रुप से कमजोर है. यानी की बीपीएल परिवारों को सरकार इन सभी धारकों को छत पर मुफ्त सोलर पैनल लगवाने का चांस दे रही है, ताकि यह लंबे-चौड़े बिजली के बिल से छुटकारा पा सकें और उनका मंथली खर्च भी कम आए.
इसके अलावा, सरकार ने इस योजना की शुरुआत इसलिए की है, ताकि गरीब परिवारों की आर्थिक बचत हो सकें. साथ ही सरकार ने इस योजना में उन परिवारों को शामिल करने की योजना बनाई है, जिनकी इनकम बेहद कम है. वह लोग ही इस सरकारी योजना के पात्र होंगे.
इस योजना से क्या फायदा होगा?
अगर आप भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाते हैं, तो इन लोगों को सोलर पैनल की मदद से दिन के समय में बिजली की जरुरत नही होगी. यह लोग दिन के समय में घर के पंखे, बल्ब और छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सूरज की रोशनी से चला सकेंगे और अपने बिजली के बिल में बचत कर सकेंगे.
कैसे करें अप्लाई?
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो बड़े ही आसानी से इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते है इन आसान तरीकों के माध्यम द्वारा-
-
सबसे पहले आप अपने फोन पर प्ले स्टोर से सुविधा एप डाउनलोड करें.
-
इसके बाद आप एप में कुटीर ज्योति रूफटॉप सोलर पैनल सहमति ऑप्शन को चुने और आगे कंज्यूमर नंबर दर्ज कर ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा कर लें.
-
इसके बाद पात्र लाभार्थी इस योजना की प्रक्रिया में अपने जरुरी दस्तावेज बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड या अन्य पहचान और पता प्रमाण अपलोड करने के अलावा, आवेदन फॉर्म में छत का फोटो और एरिया डिटेल भी भर दें.
साथ ही जिन लोगों के पास स्मार्ट फोन नहीं है. वह अपने नजदीकी सुविधा काउंटर या वसुधा केंद्र पर जाकर मुफ्त सहायता ले सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments