1. Home
  2. ख़बरें

Kisan Machine Subsidy: किसानों के लिए बड़ी राहत, कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी! ऐसे उठाएं पूरा फायदा

Kisan Machine Subsidy: अगर आप किसान है और खेती से जुड़ी महंगी मशीन खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास बड़ा मौका है. सरकार नई सरकारी योजना के जरिए किसानों को खेती के उपकरणों पर 80% का अुनदान प्रदान कर रही है. आइए आगे जानें योजना के बारे में पूरी जानकारी..

KJ Staff
rice transplanter
कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी (Image Source-istockphoto)

किसानों के लिए खेती उनकी रोजी- रोटी होती है और ऐसे में किसानों को बस यह आशा रहती है कि उनकी फसल की पैदावार बड़े पैमाने पर हो. इसी क्रम में बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है कि अब महंगे कृषि यंत्र खरीदना किसानों के लिए मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि बिहार सरकार कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को प्रदान कर रही है 80% सब्सिडी की छूट, ताकि किसान कम मेहनत में ज्यादा कमाई कर सकें.

बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को जुताई, बुवाई, सिंचाई और कटाई से जुड़े करीब 91 प्रकार के कृषि यंत्रों को शामिल किया गया है, जिस पर उनको अनुदान प्रदान किया जाएगा.

किसे कितनी मिलेगी सब्सिडी?

सरकार ने इस योजना में सभी वर्गों का ध्यान रखा है. सब्सिडी को श्रेणियों में बांटा गया है ताकि हर वर्ग के किसान को समान अवसर मिल सके, जो इस प्रकार है-

  • सामान्य वर्ग के किसानों को: 40% से 50% तक सब्सिडी

  • अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) के किसानों को: 80% तक सब्सिडी

इसका मतलब है कि जो मशीन पहले किसानों के बजट से बाहर थी, अब वह आसानी से खरीदी जा सकती है, जिससे किसानों की मेहनत कम हो जाएगी और वह कम समय में अधिक मुनाफा कमा सकेंगे.

किन मशीनों पर मिल रहा फायदा?

कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कई आधुनिक और हाई-टेक मशीनों को शामिल किया गया है, जैसे-

  • रोटरी मल्चर

  • सुपर सीडर

  • धान ट्रांसप्लांटर

  • मिनी राइस मिल

  • पावर टिलर और अन्य कृषि उपकरण

किसानों इन मशीनों की मदद से खेत की तैयारी से लेकर कटाई तक का काम आसानी से कर सकेंगे. साथ ही खास बात यह है कि इन उपकरणों के उपयोग से मजदूरी लागत भी काफी कम हो जाती है.

किसानों को इस योजना से क्या फायदा होगा?

बिहार सरकार का मानना है कि जब किसान आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करेंगे, तो उनकी उत्पादकता बढ़ेगी और लागत घटेगी. इससे सीधे तौर पर किसानों की आय में इजाफा होगा और इसके अलावा, मशीनों के उपयोग से समय पर खेती के सभी कार्य पूरे हो जाते हैं, जिससे फसल का नुकसान कम होता है और उत्पादन बेहतर होता है.

घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसान घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उन्हें किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • किसान भाई सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://farmech.bihar.gov.in/ पर जाएं

  • उसके बाद आगे अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें

  • इसके बाद किसान भाई ध्यान पूर्वक जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और अपनी पसंदीदा मशीन का चयन करें

  • सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चयन प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम रखा है, जिससे सभी पात्र किसानों को समान मौका मिले.

21 दिनों का रखें खास ध्यान

अगर आपका आवेदन चयनित हो जाता है, तो आपको एक स्वीकृति पत्र (Acceptance Letter) मिलेगा. इसके बाद आपको 21 दिनों के भीतर मशीन खरीदनी होगी. अगर तय समय सीमा में खरीदारी नहीं की गई, तो आपकी पात्रता रद्द हो सकती है. इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखना जरूरी है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Government 80 percent Subsidy Agricultural Equipment farmers Published on: 13 April 2026, 05:18 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News