1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

Kitchen Hack: गर्मी में आलू हो रहे खराब? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, महीनों तक रहेंगे ताजा

Potato Storage Tips: गर्मी का मौसम आते ही घर की महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती सामने आती है. किचन में रखी सब्जी जिनमें सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली Potato आलू है. अक्सर देखा जाता है कि आलू कुछ दिनों में ही गल कर खराब हो जाता है, तो आज इस लेख में जानते हैं इसी सब्जी को सही स्टोरेज करने के आसान तरीके.

KJ Staff
potato
गर्मी में आलू हो रहे खराब? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स (Image Source-istockphoto)

गर्मी का मौसम आते ही किचन में रखी कई चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं, जिनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जी आलू भी शामिल है. अक्सर देखा जाता है कि कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं, गल जाते हैं या उनमें से बदबू आने लगती है. ऐसे में न सिर्फ खाने की क्वालिटी खराब होती है, बल्कि पैसे की भी बर्बादी होती है.

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और सही स्टोरेज टिप्स अपनाकर आप आलू को लंबे समय तक ताजा और उपयोगी बनाए रख सकते हैं.

हर घर की जरूरत है आलू

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर भारतीय किचन में होता है. चाहे सब्जी बनानी हो, स्नैक्स तैयार करना हो या पराठे हर जगह आलू का उपयोग किया जाता है. यही वजह है कि लोग इसे ज्यादा मात्रा में खरीदकर स्टोर करते हैं, लेकिन सही तरीके से स्टोर न करने पर आलू जल्दी खराब होने लगता है, खासकर गर्मियों में ऐसे में लोगों की पैसे की बर्बादी भी अधिक हो जाती है.

आलू खराब होने के संकेत पहचानें

आलू को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-सा आलू खराब हो चुका है.

  • अगर आलू में छोटे-छोटे अंकुर निकल आए हैं, तो उन्हें हटाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.

  • लेकिन अगर आलू पर हरे धब्बे दिखें, तो उसे बिल्कुल न खाएं.

  • बहुत ज्यादा नरम, सिकुड़ा हुआ या बदबूदार आलू भी खराब माना जाता है.

  • अगर आलू से पानी जैसा निकल रहा हो, तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए.

सही तापमान पर रखें आलू

आलू को सुरक्षित रखने के लिए तापमान का सही होना बेहद जरूरी है.  ऐसे में अगर आप आलू को  स्टोरेज कर रहे हैं, तो आलू को लगभग 10°C तापमान पर रखें जो सबसे बेहतर माना जाता है. साथ ही बहुत ठंडी जगह 5°C से कम पर रखने से आलू का स्टार्च शुगर में बदल जाता है, जिससे स्वाद बिगड़ जाता है. इसलिए जितना हो आलू को ऐसी जगह में रखें जहां तापमान 10°C तक हो.

potato
(Image Source-istockphoto)

आलू के लिए हवा का सही प्रवाह जरूरी

आलू को स्टोर करते समय हवा का आना-जाना बहुत जरूरी है. ऐसे में आप टोकरी, जालीदार टोकरी या पेपर बैग में इस सब्जी को रखें, क्योंकि प्लास्टिक बैग या बंद डिब्बे में आलू रखने से नमी जमा हो जाती है और नमी की वजह से आलू जल्दी सड़ने लगते हैं.

क्या आलू फ्रिज में रखना सही है?

  • अक्सर लोग सोचते हैं कि फ्रिज में रखने से आलू ज्यादा समय तक सुरक्षित रहेंगे, लेकिन यह तरीका सही नहीं है.

  • फ्रिज का तापमान बहुत कम होता है, जिससे आलू का स्टार्च शुगर में बदल जाता है. इससे स्वाद और टेक्सचर खराब हो जाता है और कुछ मामलों में हानिकारक केमिकल भी बन सकते हैं.

  • हालांकि, अगर आलू को काट या छील लिया है, तो उन्हें पानी में डालकर फ्रिज में रख सकते हैं. ऐसे आलू 24 घंटे तक सही रहते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Kitchen Hack Potato Storage tips Keep Potatoes Fresh longer Published on: 11 April 2026, 06:33 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News