1. Home
  2. बागवानी

घर में उगाएं असली सिंदूर’ का पौधा, केमिकल से पाएं छुटकारा, जानें आसान तरीका और फायदे..

Sindoor Plant Tips: आजकल पूजा-पाठ और श्रृंगार के सामान में केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है और यह बड़ी समस्या बनती जा रही है. ऐसे में लोगों को स्किन जैसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या से निपटने के लिए घर के गमले में ही उगाएं असली लिपस्टिक ट्री. यहां जानें इससे उगाने का पूरा प्रोसेस.

KJ Staff
KJ Staff
sindoor plant
घर में उगाएं असली सिंदूर’ का पौधा (Image Source-istockphoto)

आज के समय में लोग खाने-पीने से लेकर पूजा-पाठ तक हर चीज़ में शुद्धता चाहते हैं. ऐसे में बाजार में मिलने वाले सिंदूर पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि कई प्रोडक्ट्स में केमिकल और लेड की मिलावट पाई जाती है, जिससे लोगों को स्किन की समस्या का सामना करना पड़ता है. यानी की यह केमिकल युक्त सिंदूर त्वचा के लिए बेहद हानिकारक हो जाता है, लेकिन अब ऐसी समस्या नहीं आएंगी. आज ही घर में लगाएं Sindoor plant सिंदूर का पौधा, जिसे आमतौर पर “लिपस्टिक ट्री” कहा जाता है, न सिर्फ दिखने में आकर्षक होता है बल्कि इससे मिलने वाला रंग पूरी तरह प्राकृतिक होता है. घर के गमले में इसे उगाकर आप शुद्ध और सुरक्षित सिंदूर तैयार कर सकते हैं.

क्या है सिंदूर का पौधा?

सिंदूर का पौधा एक सजावटी और उपयोगी पौधा है, जिसके फल के अंदर लाल रंग के बीज होते हैं. इन्हीं बीजों से प्राकृतिक सिंदूर तैयार किया जाता है. यह पौधा आपके घर की बालकनी या गार्डन को भी खूबसूरत बना देता है और इस पौधे के आप घर ही में बिना मिलावट वाला सिंदूर प्राप्त कर सकते हैं.

ऐसे करें घर में इसकी शुरुआत

अगर आप घर में सिंदूर का पौधा लगाना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बेहद आसान है-

  • सबसे पहले आप घर में एक मीडियम साइज का गमला लें आए.

  • उसके बाद इसमें उपजाऊ मिट्टी, रेत और गोबर की खाद को अच्छी तरह मिलाएं और फिर बीज या कटिंग को मिट्टी में करीब 1 इंच गहराई में लगाएं.

  • इसके बाद हल्की सिंचाई करें ताकि मिट्टी नम बनी रहे और साथ ही ध्यान रखें कि इस पौधे को रोजाना 5–6 घंटे की धूप मिलनी चाहिए. धूप इसकी ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी होती है.

सही जगह और मौसम का ध्यान रखें

अगर आप इस पौधे को अपने घर की बालकनी में लगाना सोच रहे हैं, तो इस बात का विशेष तौर पर ख्याल रखें. सिंदूर का पौधा गर्म और नम जलवायु में अच्छी तरह बढ़ता है. इसे ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त धूप आती हो लेकिन बहुत तेज़ ठंडी हवा से बचाव हो और साथ ही गर्मियों और मानसून में इसकी ग्रोथ तेजी से होती है यानी की इस प्लांट को सर्दियों में ठंड से बचाकर रखें अपने घरों की बालकनी, छत या गार्डन पौधे के लिए उचित स्थान है. 

सिंदूर के पौधे की ऐसे करें देखभाल

इस पौधे की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और आप इसका देखभाल इन आसान तरीकों से कर सकते हैं-

  • पौधे को हफ्ते में 1–2 बार ही पानी दें साथ ही गमले में पानी जमा न होने दें

  • महीने में एक बार ऑर्गेनिक खाद (जैसे नीम खली) डालें

  • इसके अलावा, समय-समय पर प्रूनिंग करें ताकि पौधा घना बना रहे

कब और कैसे मिलता है सिंदूर?

जब पौधा बड़ा हो जाता है, तो इसमें सुंदर फूल आते हैं और फिर लाल कांटेदार फल बनने लगते हैं. यही फल असली सिंदूर का स्रोत होते हैं. यानी की जब फल पककर भूरे होने लगें और फटने लगें, तब उन्हें तोड़ लें और फल के अंदर लाल रंग के बीज होते हैं. इन्हें निकालकर हल्का सुखा लें. इस विधि को पूरा करें.

ऐसे बनाएं घर का नेचुरल सिंदूर

अगर आप घर पर ही सिंदूर तैयार कर रहे हैं तो इस आसान प्रक्रिया से आप सिंदूर निकाल सकते हैं-

  • सबसे पहले सूखे बीजों को हाथ से मसलें या पीस लें.

  • उसके बाद इससे लाल रंग का पाउडर बन जाएगा

  • चाहें तो इसमें थोड़ा घी या तेल मिलाकर गीला सिंदूर बना सकते हैं और यह सिंदूर पूरी तरह प्राकृतिक होता है और इसमें किसी भी तरह के केमिकल का खतरा नहीं होता.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Grow Sindoor plant at Home Natural Sindoor Benefits Easy Method Published on: 11 April 2026, 05:27 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News