1. Home
  2. पशुपालन

Top 10 Desi Cow Breeds: ये 10 देसी गायों की नस्लें कम देखभाल में देती हैं अधिक दूध, जानें नाम और अन्य विशेषताएं

Top Desi Cow Breeds: भारत में गाय पालन न केवल आर्थिक बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है. जानिए रेड सिंधी, गिर, थारपारकर, साहिवाल, कांकरेज, राठी, ओंगोल, हरियाणा, वेचुर और देवणी जैसी 10 प्रमुख देसी गाय नस्लों की दूध उत्पादन क्षमता, विशेषताएं और लाभ…

लोकेश निरवाल
लोकेश निरवाल
National Milk Day
Best Desi Cow Breeds: भारतीय देसी गाय नस्लें (Image Source: Freepik)

Indian Cow Breeds: भारत में गाय पालन सिर्फ कमाई का जरिया नहीं है, बल्कि इसे धर्म और संस्कृति से भी जोड़ा जाता है. लोगों गाय को पूजनीय मानते हैं और उसका सम्मान करते हैं. गांवों में गायों को परिवार का हिस्सा माना जाता है और उनके दूध से पोषण मिलता है. इसके अलावा, गोबर और गोमूत्र का उपयोग खेती और धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है. वहीं, आज देश श्वेत क्रांति 2.0 की ओर बढ़ रहा है, जो डेयरी उद्योग को एक नई दिशा देने का उद्देश्य रखती है. इसी दिशा में देशभर में गाय के दूध की खपत लगातार बढ़ रही है. ऐसे में देश में देसी गाय की नस्लें/ Desi Cow Breeds पशुपलाकों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है. दरअसल, देसी गाय अपनी अनूठी विशेषताओं और दुग्ध उत्पादन क्षमता के कारण महत्वपूर्ण हैं.

गाय पालन/Gaay Palan न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करता है, बल्कि स्वस्थ और पोषक दूध उत्पादन को भी बढ़ावा देती है. इसी क्रम में आज हम पशुपालकों के लिए भारत की 10 टॉप देसी गाय नस्लें की जानकारी लेकर आए हैं. इनमें से कुछ गायें कम देखभाल में भी अच्छा दूध उत्पादन देती हैं, तो कुछ कृषि कार्यों में भी सहायक होती हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं...

भारत की 10 टॉप देसी गायों की नस्लें/ Top 10 Desi Cow Breeds of India

1. रेड सिंधी गाय/Red Sindhi Cow

स्थान: राजस्थान, गुजरात
रंग: गहरा लाल या भूरा
दूध उत्पादन: 11-15 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: कम गुणवत्ता वाले चारे पर भी अच्छा उत्पादन

2. थारपारकर गाय/Tharparkar Cow

स्थान: राजस्थान, गुजरात
रंग: सफेद या हल्का भूरा
दूध उत्पादन: 6-8 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: सूखे और अकाल में भी जीवित रहने की क्षमता

3. गिर गाय/Gir cow

स्थान: गुजरात
रंग: सफेद, लाल या चितकबरा
दूध उत्पादन: 6-10 लीटर प्रतिदिन
 विशेषता: लंबे कान, विभिन्न जलवायु में ढलने की क्षमता

4. कांकरेज गाय/Kankrej Cow

स्थान: गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र
रंग: सफेद या हल्का ग्रे
दूध उत्पादन: 5-7 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: गर्मी और बीमारियों के प्रति सहनशील

5. हरियाणा गाय/ Haryana Cow

स्थान: हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार
रंग: हल्का सफेद
दूध उत्पादन: 4-6 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: 45°C तक की गर्मी सहने की क्षमता

6. ओंगोल गाय/ Ongole Cow

स्थान: आंध्र प्रदेश
रंग: सफेद
दूध उत्पादन: 3-5 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: कृषि कार्यों में उपयोगी, दूध में 3.79% फैट

7. साहिवाल गाय/ Sahiwal Cow

स्थान: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश
रंग: लाल-भूरा
दूध उत्पादन: 8-10 लीटर (अच्छी देखभाल में 15 लीटर)
विशेषता: उच्च दूध उत्पादन क्षमता

8. राठी गाय/ Rathi Cow

स्थान: राजस्थान, पंजाब, हरियाणा
रंग: लाल या भूरा, सफेद धब्बों के साथ
दूध उत्पादन: 6-8 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: सूखे क्षेत्रों में भी पनपने की क्षमता

9. वेचुर गाय/ Vechur Cow

स्थान: केरल
रंग: हल्का भूरा
दूध उत्पादन: 2-3 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: दुनिया की सबसे छोटी गाय नस्लों में से एक

10. देवणी गाय/ Devani Cow

स्थान: कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना
रंग: काला या भूरा, सफेद धब्बों के साथ
दूध उत्पादन: 3-4 लीटर प्रतिदिन
विशेषता: गर्मी और बीमारियों के प्रति सहनशील

English Summary: top 10 desi cow breeds in india will give more milk with less care tips Published on: 29 March 2025, 12:01 IST

Like this article?

Hey! I am लोकेश निरवाल . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News