Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 May, 2020 12:00 AM IST
Poultry Farming

हमारे देश में पोल्ट्री उद्योग करीब 5000 साल पहले शुरू किया गया था. मुर्गी पालन मौर्य साम्राज्य का एक प्रमुख उद्योग माना जाता था. हालाँकि, इसे 19 वीं शताब्दी से ही एक व्यावसायिक उद्योग के रूप में देखा जाने लगा. चिकन और अंडे की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए यह एक बड़ा उद्योग बन गया है. मुर्गी  पालन एक ऐसा व्यवसाय है जो आपके लिए आय का एक अच्छा स्रोत बन सकता है. यह व्यवसाय बहुत कम लागत से शुरू किया जा सकता है और आप इसके माध्यम से अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. अब केंद्र और राज्य सरकार भविष्य में मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए अपने-अपने स्तर पर लोन और प्रशिक्षण (Training) देने की सुविधा प्रदान कर रही हैं.

मुर्गी पालन शुरू करने के लिए आपको क्या चाहिए?

आपको मुर्गी पालन शुरू करने के लिए जमीन की आवश्यकता होती है.इसके अलावा आपको अपने गांव या शहर से थोड़ी दूरी पर एक जगह चुननी चाहिए. जहां पानी, स्वच्छ हवा और धूप और वाहनों का अच्छा प्रावधान हो.

मुर्गी पालन के लिए ऋण और सब्सिडी

1.मुर्गी पालन के लिए सरकार 25 फीसद तक सब्सिडी देती है.

2.SC / ST वर्ग के लोगों के लिए यह सब्सिडी 35 फीसद तक तय की गई है.

3.नाबार्ड मुर्गी पालन पर सब्सिडी देता है.

4.पोल्ट्री फार्मिंग के लिए कोई भी व्यक्ति लोन ले सकता है.

आप ऋण (Loan) कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

1.मुर्गी पालन के लिए, आप किसी भी सरकारी बैंक से ऋण प्राप्त कर सकते हैं.

2.State Bank of India इस कार्य के लिए कुल लागत का 75 फीसद तक ऋण देता है और यह 5,000 मुर्गियों के पोल्ट्री फ़ार्म के लिए 3,00,000 रुपए तक का ऋण प्रदान करता है. एसबीआई ने मुर्गी पालन के लिए लोन वाली इस योजना का नाम 'ब्रायलर प्लस' योजना(Broiler Plus Scheme) रखा है.

3.यहां से आप 9 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं. SBI का यह लोन 5 साल में वापस करना होगा. यदि किसी कारण से आप 5 वर्षों में ऋण चुकाने में असमर्थ हैं, तो 6 महीने का और समय दिया जाता है.

किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

1.पहचान प्रमाण पत्र - ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट की आवश्यकता है.

2.दो पासपोर्ट साइज फोटो

3.एड्रेस प्रूफ में राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, पानी का बिल या लीज एग्रीमेंट आवश्यक है.

4.पोल्ट्री की परियोजना रिपोर्ट.

5.बैंक खाता विवरणी की फोटो कॉपी.

English Summary: Poultry farming loan: start poultry farming business, government gives subsidy up to 25 percent!
Published on: 14 May 2020, 02:28 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now