किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान रबी सीजन में कमाना चाहते हैं मोटा मुनाफा? उगाएं मटर की ये टॉप 3 उन्नत किस्में किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 December, 2025 12:00 AM IST
टॉप 3 हाई-मिल्क यील्डिंग गाय नस्लें ( Image Source - Freepik )

भारत दुनिया के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक देशों में शामिल है और डेयरी फार्मिंग को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी माना जाता है साथ ही इस व्यवसाय को छोटे किसानों से लेकर युवा उद्यमियों तक अपना रहे हैं और आज के समय में डेयरी बिज़नेस भरोसेमंद साथी बन गया है। इस बिजनेस को अपनाकर काफी लोग बड़ी आय अर्जित कर रहे हैं। यदि आप भी डेयरी फार्मिंग करने की सोच रहे हैं, तो गाय की इन टॉप 3 नस्लों राठी गाय, रेड सिंधी, साहीवाल को अपनाएं और दोगुना आमदनी कमाएं।

गाय की टॉप 3 नस्लें-

राठी गाय

राठी गाय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय नस्लों में से एक है साथ ही गाय की यह नस्ल हर मौसम में आसानी से रहने वाली नस्ल है। गाय की इस नस्ल को राजस्थान में कामधेनु भी कहां जाता है, क्योंकि यह नस्ल विपरीत परिस्थितियों यानि की पानी की कमी और कम चारे में भी किसानों को अधिक दूध प्रदान करने में सक्षम नस्ल है।

राठी गाय की मुख्य विशेषताएं

  • अगर आप इस गाय का चुनाव करते हैं, तो यह गाय मुनाफे का सौंदा है कम चारे में भी अच्छा दूध उत्पादन दें सकती है।

  • गाय की इस नस्ल में बीमारियां कम होती है, क्योंकि इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी मजबूत है।

  • इस नस्ल की खासियत है कि यह कठोर जलवायु को भी सहन करने की क्षमता रखती है।

  • अगर गाय की इस नस्ल की अच्छे से देखभाल की जाएं तो यह प्रतिदिन करीबन 10-15 लीटर दूध दें सकती है।

रेड सिंधी

गाय की यह नस्ल डेयरी बिज़नेस के लिए बेस्ट नस्ल है। इस नस्ल से पशुपालक अधिक मात्रा में दूध उत्पादन पा सकते हैं और इस नस्ल की खासियत है कि यह हर वातावरण में खुद को ढाल लेती है और साथ ही यह अन्य गाय की नस्लों की तुलना में कम बीमार पड़ती है। वहीं, छोटे किसान भी इस नस्ल का पालन आसानी से कर सकते हैं और बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं।

रेड सिंधी गाय की मुख्य विशेषताएं

  • गाय की यह नस्ल डेयरी बिजनेस के लिए अच्छा विकल्प है इस नस्ल के दूध में फैट प्रतिशत अधिक होता है।

  • रेड सिंधी गाय में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है इस नस्ल में बीमारी होने का खतरा कम रहता है।

  • गाय की यह नस्ल गर्म इलाकों में बेहतरीन दूध उत्पादन देने में सक्षम है।

  • वहीं गाय की इस नस्ल से प्रतिदिन 12 से 15 लीटर दूध उत्पादन मिल सकता है।

साहीवाल गाय

दुनिया भर में गाय की कई नस्लें पाई जाती है, लेकिन साहीवाल गाय जो एक देसी गाय की नस्ल है और साहीवाल गाय की नस्ल को डेयरी उद्योग में हीरे की तरह देखा जाता है, क्योंकि इसका दूध बाजार में महंगा बिकता है इसमें मौजूद प्रोटीन और मिनरल्स तत्वों की वजह से यही कारण है कि गाय की यह नस्ल इतनी लोकप्रिय है।

साहीवाल गाय की मुख्य विशेषताएं

  • साहीवाल गाय की नस्ल में अत्यधिक दूध देने की क्षमता है।

  • गाय की यह नस्ल बदलते तापमान में भी प्रभावित नहीं होती बराबर मात्रा में दूध देती है।

  • साहीवाल गाय में बीमारी होने का भी खतरा कम रहता है, क्योंकि इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है।

  • इस नस्ल से 16-18 लीटर प्रतिदिन मिल सकता है और अच्छी देखभाल में यह गाय 20 लीटर तक दें सकती है।

English Summary: Dairy Farming Big Profits Top 3 High-Milk Yielding Cow Breeds Increase Income
Published on: 02 December 2025, 12:38 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now