Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 March, 2023 12:00 AM IST
Livestock Ear Device: यह डिवाइस पशुओं की हर एक गतिविधि पर रखेगा नजर, बीमार की भी देगा अपडेट

भारत की अर्थव्यवस्था में डेयरी क्षेत्र का एक अहम योगदान है. देश के लगभग अधिकतर किसान खेती के साथ पशुपालन भी कर रहे हैं तो वहीं देश का एक बड़ा हिस्सा पशुपालन में लगा हुआ है, जिस वजह से आज भारत दुनिया में दूध उत्पादन में पहले स्थान पर है. जहां दूधारू पशु हमारी अर्थव्यवस्था में इतना योगदान दे रहे हैं तो वहीं यह हमें भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हम अपने पशुओं का ध्यान बेहतर तरीके से रखें.

पशु बेजूबां हैं, जिस वजह से वह अपनी दर्द पीड़ा किसी को बता नहीं पाते हैं. जब तक हमें बीमारी का पता लगता है तो बहुत ही देर हो चुकी होती है. इसी को देखते हुए कोच्चि स्थित कृषि-प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप ब्रेनवायर (WESTOCK) ने पशुओं की देखभाल के लिए एक Device बनाया है जो उनकी हर एक गतिविधि पर नजर रखेगा, साथ ही बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत अलर्ट कर देगा. यह बेहतरीन कारनामा करने वाले रोमियो पी. जेरार्ड और श्रीशंकर एस. नायर हैं जो कि कंपनी के संस्थापक और सह-संस्थापक है.

ब्रेनवायर का पशु इयर डिवाइस

ब्रेनवायर (westock) कंपनी ने पशुओं की सुविधा के लिए एक इयर डिवाइस (Ear Device) बनाया है, जिसे पशुओं के कान पर लगाया जाता है. डिवाइस पशु के कान पर लगाने के बाद आपको उनकी स्वास्थ्य की जानकारी, गतिविधि निगरानी, ताप चक्र, मौसम निगरानी, पशु चिकित्सक सहायता आदि की जानकारी हर 10 सेकेंड में मिलती रहती है. इसके लिए ऐप भी विकसित किया गया है. साथ ही पशु के गर्भाधान की भी जानकारी आपको मिलती है.

यह भी पढ़ें: पशुओं में लगने वाले रोगों का टीकाकरण और उनके बचाव

IoT- आधारित डिवाइस

आईओटी-आधारित डिवाइस का उपयोग अब केरल और बाहर दोनों में कई गायों में किया गया है. WeSTOCK की तैनाती के लिए महाराष्ट्र और कश्मीर की सरकारें ब्रेनवायर्ड के साथ भी बातचीत की.  इस बेहतरीन तकनीक को यदि देश के सभी पशुओं में लगाया जाता है तो, बीमारी से पशु मौत के आंकड़े कम होने लगेंगे.

English Summary: Livestock Ear Device will keep an eye on every activity of the animals
Published on: 26 March 2023, 05:14 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now