Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 October, 2022 12:00 AM IST
Government will open dairy in each panchayat

भारत दुनिया में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में सबसे अव्वल नंबर पर आता है लेकिन यहां पर डेयरी क्षेत्र में कई अन्य प्रकार की समस्याएं हैं जिनका सरकार की सहायता से सामाधान किया जा सकता है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के डेयरी क्षेत्र में विकास करने की असीम संभावनाएं और यह किसानों की समृद्धि का सबसे बड़ा साधन बन सकता है. इसलिए सरकार आने वाले पांच सालों में हर एक गांव में डेयरी खोलने की योजना बना रही है.

गरीबी हटाने का जरिया बन सकता है पशुपालन

सिक्किम के एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत में 70 फीसद से ज्यादा दूध असंगठित तरीके से मार्केट में जाता है. इसलिए हमें सहकार्य के जरिए इस क्षेत्र को और ज्यादा मजबूत करना होगा ताकि देश में विदेशी कंपनियां न आ सकें. यही नहीं पशुपालन एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए किसानों को गरीबी के गर्त से बाहर निकाला जा सकता है.  

ये भी पढ़ें: कीटनाशक बैन को लेकर कृषि विभाग का फैसला, जारी किए दूसरे विकल्प

पशुपालन है किसानों की रीड़

किसानों के लिए खेती के अलावा पशुपालन आय का एक बहुत बड़ा जरिया है या यूं कहें कि ये किसानों के लिए रीड़ की हड्डी की तरह काम करता है. इसलिए इसे बढ़ावा देना सरकार की पहली प्रामिकता होना चाहिए.

पशुपालन पर किसानों को मिलती है सब्सिडी

किसानों के हित में काम करने वाली भारत सरकार की संस्था नाबार्ड डेयरी फार्म खोलने के इच्छुक किसानों को 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी देता है. वहीं SC/ST समुदाय के लोगों को 33.3 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है. आपको बता दें कि इस योजना का लाभ एक परिवार से एक ही व्यक्ति को मिलता है. इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए स्टार्टअप इंडिया और नाबार्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. 

English Summary: home minister announced that in next five years government will open dairy in each panchayat
Published on: 10 October 2022, 12:44 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now