Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 April, 2019 12:00 AM IST
Ramdhari Singh Dinkar

जेठ हो कि हो पूस, हमारे किसान को आराम नहीं है

छूटे कभी संग बैलों का ऐसा कोई याम नहीं है

मुख में जीभ शक्ति, भुजा में, जीवन में सुख का नाम नहीं है

वसन कहां ? सूखी रोटी भी मिलती दोनों शाम नहीं है

बैलों के ये बंधू वर्ष भर क्या जाने कैसे जीते हैं

बंधी जीभ, आंखें विषम गम खा शायद आंसू पीते हैं

पर शिशु का क्या, सीख न पाया अभी जो आंसू पीना

चूस-चूस सूखा स्तन मां का, सो जाता रो विलप नगीना

विवश देखती मां आंचल से नन्ही तड़प उड़ जाती

अपना रक्त पिला देती यदि फटती आज वज्र छाती

कब्र-कब्र में अबोध बालकों की भूखी हड्डी रोती है

दूध-दूध की कदम-कदम पर सारी रात होती है

दूध-दूध औ वत्स मंदिरों में बहरे पाषान यहां हैं

दूध-दूध तारे बोलो इन बच्चों के भगवान कहां हैं

दूध-दूध गंगा तू ही अपने पानी को दूध बना दे

दूध-दूध उफ ! कोई है तो इन भूखे मर्दों को जरा मना दे

दूध-दूध दुनिया सोती है लाउँ दूध कहां किस घर से

दूध-दूध है देव गगन के कुछ बूंदें टपके अंबर से

हटो व्योम के, मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

दूध-दूध हे वत्स ! तुम्हारा दूध खोजने हम जाते हैं

English Summary: Poet Ramdhari Singh Dinkar Poem related to farmer
Published on: 25 April 2019, 03:08 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now