Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 20 September, 2023 12:00 AM IST
I want to write this is a meaningful poem

मैं कुछ लिखना चाहता हूं...

सुनों, आज एक कविता लिखना चाहता हूं,

सिर्फ और सिर्फ तुम्हारे लिए,

मैं तुम्हारे लिए प्रेम नहीं लिखना चाहता,

मैं चाहता हूं इबादत लिखूं,

हिफाजत लिखूं,

किसी मन्दिर में होने वाली प्रार्थना लिखूं,

या मस्जिद में होने वाली अज़ान लिखूं,

जो लिखना चाहता हूं,

वो बस तुम्हारे लिए,

बंद अधरों से कुछ बोलना चाहता हूं,

बिन शब्द के कुछ लिखना चाहता हूँ,

लिखना चाहता हूँ,

बहती नदियों के स्वर को,

चिड़ियों की चहचहाहट को,

मेघ के गर्जन को

बारिश की बूँदों को

ओस की मोती को

और! और भी बहुत कुछ...

मैं अपनी कविता में महसूस करना चाहता हूं

ठण्डी हवा को,

शीतल जल को

पेड़ की छांव को

और, और उन सबमें तुमको

मैं खेत खलियान को लिखना चाहता हूँ

लहलहाती फसलों को छूना चाहता हूं

नदी के तीर से क्षितिज की रेखा देखना चाहता हूं

जहां से धरती आसमान से दूर होते हुए भी पास दिखती है,

उन क्षितिज की रेखा में तुमको महसूस करना चाहता हूं...

मैं बहुत कुछ लिखना चाहता हूं
उन सब में, मैं तुमको ही ढूंढना चाहता हूं

विषय वस्तु चाहे जो भी हो मैं तुमको ही लिखना चाहता हूं

हां, मैं कुछ लिखना चाहता हूं...

English Summary: I want to write this is a meaningful poem
Published on: 20 September 2023, 04:38 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now