जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 May, 2018 12:00 AM IST

खून सस्ता है मगर यूं न पिया जाये मुझे

खून सस्ता है मगर यूं न पिया जाये मुझे
जहर जब फैले तो फ़ासिद न कहा जाये मुझे

पेश है चाय जो चाहे पिये गर-ए-दिल-ए-सब्ज़
जो नहीं चाहता वह ज़हर पिला जाये मुझे

कार में इतनी जगह थी मैं समा सकता था
क्यों यह साहब को लगा छोड़ दिया जाये मुझे

फ़ील-ए-बदमस्त की मानिन्द गुज़रने वाले!
कहीं चियूंटी तेरी मय्यत न दिखा जाये मुझे

तख्त के गिर्द मैं करता रहा जिस तरह तवाफ़
उन मनासिक पे ही हाजी न कहा जाये मुझे

सब चराग़ों की हिफ़ाज़त के लिए जलता हूँ
नहीं मन्ज़र अँधेरों में रखा जाये मुझे

यूँ ही हिजयान में बकता हूं मैं इन्साफ! इन्साफ!
कुछ कहा जाये न मुझ से न सुना जाये मुझे.

अनीस अंसारी

स्त्रोत : कविता कोष 

English Summary: anees Ansari
Published on: 27 May 2018, 01:26 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now