Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 October, 2023 12:00 AM IST
2 रुपये/किलो के भाव से खरीदेगी गाय का गोबर खरीदेगी सरकार

देश में जहां एक ओर गाय गौ मूत्र और गौ गोबर को लेकर आप कई तरह की ख़बरों को सुनते ही आए हैं लेकिन आज हम आपको जिस खबर को बताने जा रहे हैं वह आपके फायदे की है. दरअसल अब राजस्थान सरकार गाय के गोबर को 2 रुपये/किलो के भाव से खरीदेगी. राज्य के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने यह जानकारी पुरानी पेंशन योजना की शुरुआत करने की चल रही मीटिंग के दौरान दी.

राजस्थान सरकार ने यह घोषणा किसानों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सबल बनाने और गाय के गोबर को सही तरीके से प्रयोग में लाने की दिशा में एक नया बताया है.  

2 रुपये प्रति किलो भाव से बिकेगा गोबर

राजस्थान सरकार ने गौ संरक्षण के साथ ही गाय के गोबर को 2 रुपये प्रति किलो के भाव से खरीदेगी. राज्य सरकार इससे पहले भी गायों के संरक्षण और लोगों के द्वारा इसके पालन के लिए कई योजनाओं को संचालित कर रही है. इन योजनाओं में कामधेनु योजना, कामधेनु पशु बीमा योजना, गाय योजना आदि हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को इस दिशा में और भी अधिक प्रोत्साहित करने हेतु गाय के गोबर को 2 रुपये प्रति किलो के भाव से खरीदने की घोषणा की है.

गौ पालन के लिए चल रही ये योजना

राजस्थान सरकार गाय को पालने के लिए और उनके संरक्षण के लिए 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी योजना को भी चला रही है. राज्य सरकार के अनुसार इससे प्रदेश में दुग्ध के उत्पादन की मात्रा तो बढ़ेगी ही साथ ही गौ वंशों के संरक्षण के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा सकेगा. सरकार इस योजना के माध्यम से अधिक दूध देने वाली गायों की प्रजनन दर को बढ़ाएगी साथ ही इनकी खरीद पर नियमावली के अनुसार किसानों को 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी प्रदान करेगी. सरकार की इस योजना का लाभ केवल डेयरी धारकों के लिए ही है, क्योंकि यह सब्सिडी योजना 25 गायों के पालन पर दी जाती है. जिसके लिए प्रदेश सरकार अलग-अलग तरीकों के माध्यम से लगत का 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी के रूप में प्रदान करेगी.

यह भी पढ़ें: 10वीं पास भी ले सकते हैं खाद-बीज भंडार का लाइसेंस, जानें आवेदन प्रक्रिया और जरुरी डॉक्यूमेंट

English Summary: rajasthan government will buy cow dung at rs 2 per kg giving 90 percent subsidy on kamdhenu scheme
Published on: 27 October 2023, 07:20 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now