Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 3 November, 2026 12:00 AM IST
पीएम किसान अपडेट (Image Source-AI generate)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए सबसे अहम योजनाओं में से एक है और देश के करोड़ों किसान इस सरकारी योजना का फायदा उठा रहे हैं और अभी हाल ही में पीएम मोदी ने योजना की 24वीं किस्त गुजरात के बनासकांठा से जारी कर किसानों को दिवाली से पहले ये सौगात दी, लेकिन योजना के कुछ लाभार्थियों को इस किस्त का लाभ नहीं मिला. यानी की उनके खातों में 24वीं किस्त की राशि नहीं भेजी गई और ऐसे में इन किसानों के मन में यह सवाल है कि क्यों किस्त में रुकावट आई और कैसे 24वीं किस्त का पैसा मिलेगा, तो आइए इस लेख में विस्तारपूर्वक जानें.

24वीं किस्त कब जारी हुई?

किसानों के खातों में 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की. इस दौरान देश के 9.34 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000-2,000 रुपये ट्रांसफर किए गए. सरकार की ओर से कुल 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी की गई.

ऐसे घर बैठे चेक करें 24वीं किस्त का स्टेटस

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपको योजना की 24वीं किस्त का लाभ नहीं मिला हैं, तो घबराने की कोई जरुरत नहीं इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल फोन से ही कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in ओपन करें.

  • अब वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई देने वाले Farmers Corner सेक्शन में जाएं और यहां Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें.

  • इसके बाद अपना Registration Number दर्ज करें और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला Captcha Code भरें. अब मांगी गई जानकारी और OTP के जरिए अपनी पहचान की पुष्टि करें.

  • इसके बाद आपके सामने किस्त से जुड़ी जानकारी खुल जाएगी. यहां आप देख सकते हैं कि आपका Payment जारी हुआ है, लंबित है या फिर किसी कारण से अटका हुआ है.

Beneficiary List में कैसे चेक करें अपना नाम?

पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में अगर आपके नाम नहीं हैं, तो घबराने की कोई जरुरत नहीं हैं. आप इस आसान तरीके से लाभार्थी सूची में नाम चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद Farmers Corner में जाकर Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें.

  • अब आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनना होगा.

  • सभी जानकारियां भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें.

  • ऐसा करते ही आपके सामने आपके गांव के लाभार्थियों की पूरी सूची खुल जाएगी. यहां आप अपना नाम और अन्य जरूरी जानकारियां चेक कर सकते हैं.

  • अगर इस सूची में आपका नाम नहीं है या आपकी जानकारी में कोई गलती दिखाई देती है, तो संबंधित कृषि विभाग या अधिकारियों से संपर्क करके उसे ठीक करवाएं.

खाते में आ गए पैसे, तो कैसे निकालें?

अगर आपके बैंक खाते में पीएम किसान की 24वीं किस्त के 2,000 रुपये आ चुके हैं, तो आप उन्हें कैसे निकाल सकते हैं? तो इसके लिए किसी अलग आवेदन की जरूरत नहीं है. आपके पास पैसे निकालने के तीन आसान तरीके हैं-

  • पहला  तरीका है कि जिस बैंक खाते में पीएम किसान की रकम आई है, उसकी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर Withdrawal Slip भरें और नकदी निकाल लें.

  • दूसरा, अगर आपके पास उस बैंक खाते का Debit Card है, तो आप नजदीकी ATM पर जाकर भी पैसे निकाल सकते हैं.

  • तीसरा, अगर आप डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो UPI या Mobile Banking के जरिए भी इस रकम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

किस्त अटकने पर कहां करें शिकायत?

अगर आपकी किस्त अटक गई है और आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि कहां पर शिकायत कहां दर्ज करें, तो आपको बता दें कि आप पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध Contact Us सेक्शन में जाकर Searchable Contact Details विकल्प चुन सकते हैं. यहां अपना राज्य सिलेक्ट करने पर संबंधित अधिकारियों की संपर्क जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा पोर्टल पर मौजूद Helpdesk के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 2000 Not Credited Account Status Check Know Payment Withdrawal Process Pm Kisan Update
Published on: 03 November 2026, 03:20 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now