Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 30 October, 2026 12:00 AM IST
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और इसी बीच  किसानों का 24वीं किस्त का इंतजार आज खत्म हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है. इस किस्त के तहत देशभर के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों को योजना की किस्त का लाभ मिल चुका है. आगे इस लेख में जानें जिन लाभार्थियों के खातों में किस्त का पैसा नहीं आया है, तो ऐसे चेक करें अपना नाम.

कितने किसानों के खातों में पहुंची योजना की राशि?

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और इस सरकारी योजना की मदद से किसानों की काफी हद तक आर्थिक रुप से मदद मिल रही है. इसी के चलते किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार था, जो इंतजार खत्म हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है. इस किस्त के तहत देशभर के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है. इस सौगात से हर किसान के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ रही है.

24वीं किस्त कब और कितने बजे जारी हुई?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गुजरात के बनासकांठा पहुंचे. यहां उन्होंने पशुपालन और कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का दौरा किया. इसके बाद करीब सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी.

10 लाख से ज्यादा किसानों की संख्या क्यों घटी?

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों में मिल रहा था और पिछली यानी 23वीं किस्त के दौरान करीब 9 करोड़ 44 लाख 65 हजार किसानों को योजना का लाभ मिला था. वहीं, 24वीं किस्त के लिए लाभार्थियों की संख्या लगभग 9 करोड़ 34 लाख बताई गई है. यानी पिछली किस्त की तुलना में इस बार 10 लाख से अधिक किसानों का अंतर देखने को मिला है. ऐसे में इसके पीछे का कारण ई-केवाईसी अधूरी होना, जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन नहीं होना, बैंक खाते से जुड़ी गड़बड़ी और योजना की पात्रता संबंधी शर्तें पूरी नहीं होना जैसी वजहें हो सकती हैं.

खाते में 2,000 रुपये नहीं आए तो क्या करें?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी और आपके खाते में 24वीं किस्त का पैसा नहीं आया है, तो घबराएं नहीं ऐसे में इस प्रकार अपना स्टेटस चेक करें-

  • सबसे पहले आपको अपना पीएम किसान स्टेटस चेक करना होगा.

  • इसके लिए अपने मोबाइल में पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें.

  • इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके भुगतान से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.

  • अगर आप लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो 'Beneficiary List' विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनकर सूची देख सकते हैं.

इसके अलावा, अगर स्टेटस में किसी तरह की गड़बड़ी दिखाई देती है, तो नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके समस्या का समाधान कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Released Know Beneficiaries Excluded Check Name in list
Published on: 30 October 2026, 02:53 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now