देश के करोड़ों किसान भाई-बहन पीएम किसान योजना का फायदा उठा रहे हैं और अब तक किसानों को योजना की 23 किस्तों का पैसा मिल चुका है. ऐसे में किसान भाइयों को उम्मीद थी की सरकार दशहरे के बीच 24वीं किस्त जारी कर सकती हैं, लेकिन अब तो दशहरे का त्योहार भी बीत चुका है और किसानों की चिताएं भी बढ़ गई है कि कब योजना की 24 किस्त की राशि खातों में भेजी जाएंगी, तो चलिए आगे इस चिंता का हल जानें कब आएगा खाते में किस्त का पैसा जिसका ऐलान हो चुका है.
अब तक कितनी किस्तों का मिल चुका है लाभ?
केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत इस वजह से की थी, क्योंकि देश में कई ऐसे छोटे और सीमांत किसान है, जिनकी खेती में लागत अधिक लग जाती है और कमाई भी अच्छी नहीं होती है. इसलिए इस कल्याणकारी योजना को शुरु किया गया, ताकि इसकी मदद से किसान बीज, खाद की खरीद कर सकें और खेती की लागत को कम कर तगड़ा मुनाफा कमा सकें. साथ ही आपको बता दें कि सरकार अब तक इस योजना की 23 किस्तों का पैसा लाभार्थियों के खातों में भेज चुकी है.
कब जारी हो सकती है 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना का लाभ उठा देश के 9 करोड़ों से अधिक किसान भाई-बहन उठा रहे हैं और हर लाभार्थी के मन में अब सवाल यह है कि आखिर किसानों के खाते में 2,000 रुपये कब आएंगे? दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. अगर पिछली यानी 23वीं किस्त को देखे तो इसे जून 2026 में जारी किया गया था. ऐसे में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में किस्त जारी होने की चर्चा तेज है. यानी की किस्त जारी होने का ऐलान हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को 2000 रुपये की सौगात देश के किसानों को सौंपेंगे.
कैसे चेक करें PM Kisan Beneficiary Status?
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपको यहव ज्ञात नहीं है कि कैसे PM Kisan Beneficiary Status चेक करें, तो घबराएं नहींं आप इन तरीकों से स्टेटस चेक कर सकते हैं-
-
इसके लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें.
-
फिर वेबसाइट पर उपलब्ध Farmers Corner या संबंधित किसान सेवाओं के विकल्प में जाएं. यहां Beneficiary Status का विकल्प चुनें.
-
इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. जरूरी विवरण भरने के बाद आप अपने पंजीकरण और भुगतान से जुड़ी उपलब्ध जानकारी देख सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह