Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 October, 2026 12:00 AM IST
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

देश के करोड़ों किसानों के मन में यह सवाल है कि कब केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करने की घोषणा करेंगी और कब पैसा खातों में आएगा. इसी दौरान किसानों के बीच 25 अक्टूबर को लेकर चर्चाएं बहुत तेज हो गई है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे के दौरान 24वीं किस्त जारी करने का ऐलान करेंगे और दिवाली से पहले किसानों को यह तोहफा मिलेगा. यह सवाल हर लाभार्थी के मन में है. चलिए आगे जानिए कब जारी होगी किस्त.

23वीं किस्त कब जारी हुई थी?

देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिल रहा है और अब तक किसानों को 23 किस्तों का लाभ मिल चुका है. पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से 23वीं किस्त की राशि लाभार्थियों के खातों में जारी की थी. इसलिए देशभर के किसानों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे के दौरान 24वीं किस्त जारी करने का ऐलान कर सकते हैं और लाभार्थियों को दिवाली से पहले ये तोहफा मिल सकता है.

25 अक्टूबर को किस्त आने की संभावना

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर किसानों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि 25 अक्टूबर को लाभार्थियों के खातों में किस्त जारी होने की संभावना है और इसके पीछे का कारण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान वह नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो को देखेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि इस दिन किस्त जारी हो सकती है.

ऐसे चेक करें किस्त का पेमेंट स्टेटस 

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के मन में हमेशा यह सवाल आता है कि कैसे वह अपने किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करें. आप इस आसान तरीके से चेक कर सकते हैं पेमेंट स्टेटस-

  • सबसे पहले लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

  • इसके बाद होमपेज पर 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें.

  • इस प्रक्रिया के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना ना भूलें.

  • अब आपके सामने आपकी पात्रता, e-KYC स्टेटस, बैंक खाता विवरण, UTR नंबर, पेमेंट मोड और खाते में पैसा जमा होने की तारीख जैसी पूरी जानकारी स्क्रीन पर नजर आ जाएंगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Last Week October 2026 Know Latest Update
Published on: 21 October 2026, 12:27 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now