Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 16 October, 2026 12:00 AM IST
कपास और सोयाबीन किसानों के लिए जरूरी अपडेट (Image Source-AI generate)

मध्य प्रदेश के कपास और सोयाबीन किसानों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है कि राज्य के किसानों के लिए कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद और सोयाबीन किसानों को भावांतर योजना का लाभ देने के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में अगर आप भी कपास या सोयाबीन की खेती करते हैं, तो अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें. साथ ही किसान अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना पंजीकरण जल्द ही कराएं.

किसानों के लिए क्या है सरकारी अपडेट?

मध्य प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य के साथ राज्य सरकार भावांतर योजना के तहत अलग-अलग व्यवस्थाओं के तहत पंजीकरण कराया जा रहा है, जिसके तहत सोयाबीन उत्पादकों के लिए कपास उत्पादकों के लिए भारतीय कपास निगम लिमिटेड (CCI) की MSP खरीद प्रक्रिया महत्वपूर्ण है और सरकार ने दोनों फसलों के लिए पंजीकरण की तारीख और प्रक्रिया अलग-अलग निर्धारित की है.

किसान योजना में कब तक कर सकते हैं आवेदन? 

अगर आप भी इस सरकारी योजना का फायदा उठाना चाहते हैं और इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तोसमध्य प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू हुई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, किसान 17 अक्टूबर 2026 तक ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं,  कपास किसान 31 अक्टूबर तक योजना में आवेदन कर सकते हैंं.

सोयाबीन का रजिस्ट्रेशन कहां और कैसे कराएं?

सोयाबीन किसानों के पास पंजीकरण कराने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं. किसान अपनी सुविधा के अनुसार निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं-

  • किसान अपने नजदीकी निर्धारित सहकारी समिति केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यहां पंजीकरण निःशुल्क कराया जा सकता है.

  • किसान अधिकृत एमपी ऑनलाइन केंद्र पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है.

  • इसके अलावा, सोयाबीन किसान नजदीकी सीएससी पर भी पंजीकरण करा सकते हैं या फिर लोक सेवा केंद्र में भी आवेदन कराया जा सकता है.

कपास किसान कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

कपास की सरकारी खरीद प्रक्रिया के लिए किसानों को कपास किसान ऐप के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं. यानी की किसान मोबाइल फोन पर ऐप के जरिए आवश्यक विवरण दर्ज कर सकते हैं और प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इसके अलावा, अगर किसी किसान को ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी आती है या प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो वह भारतीय कपास निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.cotcorp.org.in पर जानकारी देख सकता है और आसानी से इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Madhya Pradesh Cotton Soybean Farmers Know Msp Registration Last Date 2026
Published on: 16 October 2026, 04:55 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now