Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 9 October, 2026 12:00 AM IST
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत की जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों बहन और भाइयों को मिल रहा है. इस योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में सालाना 6 हजार रुपये की मदद दी जाती है 3 किस्तों के रुप में अब तक लाभार्थियों को 23 किस्त का फायदा मिल चुका है. ऐसे में उनकी नजर है 24वीं किस्त पर की कब इस राशि की सौगात मिलेगी, लेकिन इससे पहले इस जरुरी कामों को पूरा करना जरुरी है वरना किस्त में आ सकती है अटकलें.

24वीं किस्त पाने के लिए फार्मर आईडी जरुरी

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है, जिनमें कुछ ऐसे अपात्र किसान है, जो इस सरकारी योजना का फायदा उठा रहे हैं. इसी को देखते हुए सरकार ने फार्मर आईडी जरुरी कर दी है. साथ ही आपको बता दें कि फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) केंद्र सरकार के एग्रीस्टैक (AgriStack) पहल के तहत एक डिजिटल पहचान पत्र (Unique Farmer ID) है, जिसकों सरकार ने केंद्र सरकार ने वर्तमान में चुनिंदा राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में नए किसान पंजीकरण के लिए फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है.

फार्मर आईडी कैसे बनाएं?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और अभी तक आपने फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, तो घबराएं नहीं आप इस आईडी को बनवाने के लिए राज्य के हिसाब से पोर्टल पर जाकर https://upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपनी किसान रजिस्ट्री करवा सकते हैं.

कैसे स्टेटस चेक करें?

किसान घर बैठे पीएम किसान पोर्टल के जरिए अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Know Your Status विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही स्टेटस चेक करने पर किसान को भुगतान की स्थिति, बैंक का नाम, UTR नंबर, भुगतान का माध्यम और खाते में रकम जमा होने की तारीख जैसी जानकारी दिखाई जा सकती है.

इसके अलावा, अगर स्टेटस में किसी तरह की समस्या दिखाई देती है, तो किसान को समय रहते संबंधित जानकारी अपडेट या सुधार करवाने की कोशिश करनी चाहिए.

कब जारी होगी 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना का लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है और इस योजना के तहत किसानों के खातों में सालाना 6 हजार की मदद भेजी जाती है. साथ ही आपको बता दें कि इस सरकारी योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में 2 हजार रुपये करके हर चार महीने के अंतराल में किसानों को दिए जाते हैं. अब सरकार किसानों के खातों में 23वीं किस्त भेज चुकी है. अब किसान भाइयों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार ये सौगत देंगी. ऐसे में अनुमान यह कि योजना की 24वीं किस्त की राशि किसानों को दिवाली पर मिल सकती है, लेकिन अभी सरकार की ओर से किस्त जारी करने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Farmer Id Mandatory How to Apply and Know 24th-installment Release Date 2026
Published on: 09 October 2026, 03:13 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now