आज के समय में किसान भाई खेती करते वक्त बस इस चिंता में रहते हैं कि जब वह बुढ़े हो जाएंगे तो उनका ख्याल कौन रखेगा. यानी की थकते वक्त में वह कैसे खेती करेंगे और कैसे कमाएंगे, क्योंकि किसान की कोई सरकारी नौकरी नहीं होती है कि वह बुढ़ापे में आराम से बैठ कर पेंशन का फायदा उठा कर सुकून भरी अपनी जिंदगी काट सकें. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत की जिसके तहत किसानों को हर महीने 3,000 रुपये पेंशन मिलती है. अगर आप भी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो खबर को पूरा पढ़ें.
कितने साल के बाद मिलता है पेंशन का फायदा?
किसानों के बुढ़ापे के सहारे के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत की ताकि किसान अपने थकते वक्त में किसी के ऊपर बोझ न बने और वह आराम से अपनी जिंदगी यापन कर सकें. ऐसे में अगर आप भी इस कल्याणकारी सरकारी योजना में आवेदन करते हैं, तो 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन का फायदा उठा सकते हैं.
क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेगी पेंशन?
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं. अगर किसान पति और पत्नी इस सरकारी योजना में आवेदन करते हैं, तो हर महीने योजना के तहत दोनों 3,000-3,000 रुपये महीने की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं. यानी की इस योजना की खास बात यह है कि योजना का लाभ पति-पत्नी दोनों को मिलेगा और वह हर साल हर महीने 3 हजार के हिसाब से 72,000 रुपये तक की पेंशन का फायदा उठा सकते हैं.
हर महीने कितने पैसे जमा करने होंगे?
अगर आप इस योजना में शमिल होने की सोच रहे हैं तो इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की स्कीम का लाभ लेने के लिए योजना से जुड़ने के बाद कुछ राशि जमा करनी होती है उम्र के हिसाब इस प्रकार-
-
अगर आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में शमिल होना चाहते हैं, तो हर महीने 55 से 200 रुपये तक जमा करना जरुरी होता है.
-
इस योजना में जब आप 55 से 200 रुपये की राशि जमा करेंगे तो उतनी रकम केंद्र सरकार भी पेंशन में जोड़ती जाएंगी.
-
किसानों को यह रकम 60 साल तक जमा करनी होगी और सरकार भी इस योजना में बराबर अपना योगदान देंगी. यानी की 60 की उम्र की बाद किसानों को पेंशन का फायदा मिलना शुरु हो जाएगा.
किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में अगर आपने भी आवेदन करने का विचार बना लिया है तो इस बात को अच्छे से समझ जाइए की योजना के तहत सरकार ने किसानों के लिए ये शर्तें तय की है जो कुछ इस तरह से हैं-
-
अगर किसान इस योजना में शमिल होना चाहता है तो उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी जरुरी है.
-
इस योजना के तहत किसान छोटे या सीमांत किसान की श्रेणी में आना चाहिए तभी वह योजना से जुड़ सकता है. साथ ही किसान के पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य जमीन होनी चाहिए. तभी वह हर महीने पेंशन का लाभ उठा सकता है.
कैसे करें आवेदन?
अगर आप इस सरकारी योजना में शमिल होना चाहते हैं और आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में बेहद ही आसानी से अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन के लिए आवेदनकर्ता को अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर पंजीकरण कराना होगा. ऐसे में किसान इन जरुरी दस्तावेजों को साथ ले जाना बिल्कुल भी न भूलें जिनमें-आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और जमीन से जुड़े दस्तावेज शामिल है.
लेखक: रवीना सिंह