Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 14 November, 2026 12:00 AM IST
कृषि यंत्र खरीदने पर किसानों को मिलेगी 80% तक सब्सिडी (Image Source-AI generate)

भारत देश में खेती-बाड़ी बड़े पैमाने पर की जाती है और इस समय किसान भाई रबी सीजन की खेती करने में व्यस्त है और ऐसे में कई किसानों को कृषि उकरण ना होने की दिक्तों का सामना करना पड़ रहा है. इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को राहत की खबर दी है कि कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत राज्य के किसानों को कृषि यंत्र पर 80% तक अनुदान प्रदान किया जाएगा. आगे जानें कैसे मिलेगा योजना का लाभ.

किस तरह के कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान?

आज के समय में किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या होती है कृषि यंत्र की कमी होना, क्योंकि कई दफा किसानों की फसल तैयार होने और बाजारों तक पहुंचने में देरी हो जाती है और इसके पीछे का कारण होता है. सही समय पर कृषि उकरण नहीं मिलना. ऐसे में कृषि यंत्रीकरण योजना किसी राहत से कम नहीं, जिसके तहत किसान भाई खेत की जुताई, बुवाई, धान की रोपाई, सिंचाई, निराई-गुड़ाई, फसल की कटाई और मड़ाई से जुड़े कृषि यंत्र पर भारी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं.

कितना मिलेगा अनुदान?

अगर आप बिहार के किसान है और रबी फसल की तैयारी कर रहे हैं और आपके पास कृषि उपकरण नहीं हैं, तो आपके पास सुनहरा अवसर है. कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसान कई कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. इस अनुदान से खेती से जुड़े काम पूरे होंगे और साथ ही मजदूरी का खर्च कम करने में भी मदद मिलेगी.

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और इस योजना में अप्लाई करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए उचित हो सकता है. साथ आवेदन से पहले इन कागजों को जरुर तैयार कर लें जिनमें हैं-

  • किसान पंजीकरण नंबर

  • आधार कार्ड

  • मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी तैयार रखें

कहां करें आवेदन और क्या है आवेदन की आखिरी तिथि?

अगर आप बड़े पैमाने पर खेती करते हैं और आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है तो यह सरकारी योजना आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है. इस योजना में अप्लाई करने के लिए आप  कृषि विभाग के OFMAS पोर्टल पर जाना होगा. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट farmech.bihar.gov.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा, किसान भाई इस बात का ध्यान जरुर रखें की कृषि यंत्रीकरण योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो चुकी और 30 नवंबर 2026 तक चलेगी तो जितना हो सकें जल्दी अप्लाई करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Agricultural Mechanization Scheme 80 Percent Subsidy Application Last Date
Published on: 14 November 2026, 03:09 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now