Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 9 November, 2026 12:00 AM IST
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

देश के किसानों के लिए सरकारल कई कल्याणकारी सरकारी योजनाएं लेकर आती रहती है, ताकि देश के किसानों को कुछ आर्थिक मदद मिल सकें. ऐसी ही केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई पीएम किसान योजना किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं है, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. साथ ही आपको बता दे कि इस योजना की 24 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और किसानों को खातों में 25वीं किस्त आने का इंतजार है और ऐसे में हर लाभार्थी के मन में बस यह सवाल है कि 25वीं  किस्त कब जारी होगी. आइए जानें पूरी जानकारी.

24वीं किस्त कब जारी हुई थी?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों सहित पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है. इस योजना की शुरुआत किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक मदद देने के लिए की गई थी.

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिल्ड़ी से योजना की 24वीं किस्त जारी की थी. इस दौरान देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 2,000 रुपये की राशि भेजी गई. अब 24वीं किस्त मिलने के बाद किसानों की नजर अगली यानी 25वीं किस्त पर टिकी हुई है. किसान जानना चाहते हैं कि सरकार अगली किस्त का पैसा कब ट्रांसफर करेगी और उन्हें इसके लिए कितना इंतजार करना पड़ सकता है.

कब जारी होगी PM Kisan की 25वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमों के मुताबिक, लाभार्थियों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है. प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होती है. आमतौर पर इन किस्तों के बीच लगभग चार महीने का अंतराल रखा जाता है. अगर पिछली किस्तों के जारी होने के अंतराल को देखें, तो 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी की गई थी. ऐसे में चार महीने का अंतराल फरवरी 2027 में पूरा हो रहा है. इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार 25वीं किस्त फरवरी 2027 के आसपास जारी कर सकती है.

किन किसानों को मिलेंगे 2,000 रुपये?

पीएम किसान योजना का लाभ देश के सभी किसानों को नहीं मिलता है. इसके लिए सरकार ने कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की हैं. योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं. हालांकि, कुछ श्रेणियों के किसान इस योजना के लाभ से बाहर रखे गए हैं. इनमें संस्थागत भूमिधारक, संवैधानिक पदों पर आसीन या पूर्व में रहे व्यक्ति, कुछ सरकारी कर्मचारी और आयकर का भुगतान करने वाले किसान शामिल हैं. इसके अलावा योजना के निर्धारित नियमों के तहत अन्य अपात्र श्रेणियां भी हैं.

इसलिए 25वीं किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों का योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है.

 25वीं किस्त पाने के लिए ये काम जरुरी

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अगली किस्त का पैसा बिना किसी परेशानी के अपने बैंक खाते में पाना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें.

  • ई-केवाईसी जरूर कराएं: योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है. किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट, नजदीकी सीएससी सेंटर या उपलब्ध फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा के जरिए ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं.

  • जमीन का सत्यापन कराएं: किसानों को अपनी भूमि से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन करवाना चाहिए. अगर लैंड रिकॉर्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अधूरी है, तो किस्त का भुगतान अटक सकता है.

  • आधार और बैंक खाते की जानकारी जांचें: किसान यह सुनिश्चित करें कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक हो और डीबीटी की सुविधा सक्रिय हो. बैंक खाते में नाम और अन्य विवरण सही होना भी जरूरी है.

  • फार्मर आईडी की स्थिति जांचें: जहां लागू हो, वहां किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री और यूनिक फार्मर आईडी से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी रखनी चाहिए.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 25th Installment Date 2027 When will Farmers get 2000 Rupees Latest Update
Published on: 09 November 2026, 12:03 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now