Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 4 November, 2026 12:00 AM IST
LPG सब्सिडी के लिए जारी हुए ₹1,500 करोड़ (Image Source-AI generate)

यूपी सरकार ने दिपावली से पहले राज्य के लोगों को दिवाली का तोहफा दें दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत 1.89 करोड़ से अधिक लाभार्थी परिवारों को LPG सिलेंडर की रिफिल सब्सिडी की सौगात दी है. आपको बता दे कि योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी लाभार्थियों के खातों में जारी की और सरकार के इस कदम से लाखों गरीब परिवारों को त्योहार से पहले खर्चोंं में कुछ राहत मिली. ऐसे में अगर आपके खाते में सब्सिडी की राशि नहीं आई है, तो घबराएं नहीं आगे जानें इसका समाधान.

कितने परिवारों को मिला दिवाली का तोहफा?

यूपी के गरीब परिवारों को सरकार ने दिवाली से पहले सौगात दी कि लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए 1,500 करोड़ रुपये की LPG रिफिल सब्सिडी वितरित की. साथ ही बता दे कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी गई है.

पीएम उज्ज्वला योजना क्या है?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बलिया से की थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को मुफ्त LPG कनेक्शन उपलब्ध कराना और उन्हें पारंपरिक ईंधन जैसे लकड़ी, कोयला और उपले के धुएं से होने वाली परेशानियों से बचाना है.

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पहले गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. उन्होंने 2014 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय गैस कनेक्शन के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था और कई बार ब्लैक मार्केट में ज्यादा पैसे भी देने पड़ते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की परेशानियों को समझते हुए उज्ज्वला योजना शुरू की, ताकि गरीब परिवारों की माताओं और बहनों को स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिल सके.

किसानों और महिलाओं के लिए नए पैकेज की तैयारी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और महिलाओं के लिए भी महत्वपूर्ण बातें कहीं. उन्होंने कहा कि असमय चक्रवात, अत्यधिक बारिश और कम बारिश के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है. ऐसे प्रभावित किसानों की मदद के लिए सरकार अलग पैकेज लाने की तैयारी कर रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रस्तावित पैकेज से करीब 3 करोड़ किसान परिवारों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है. इसके अलावा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए भी नए पैकेज की घोषणा करने की बात कही.

LPG सब्सिडी का पैसा बैंक खाते में नहीं आया तो क्या करें?

अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं और आपके बैंक खाते में LPG रिफिल सब्सिडी की राशि नहीं पहुंची है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ जरूरी जानकारियां जांचने के बाद आप ऑनलाइन शिकात भी दर्ज करा सकते हैं. सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसके बाद आप नीचे दिए गए तरीके से सब्सिडी का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

My LPG पोर्टल पर कैसे दर्ज करें शिकायत?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mylpg.in पर जाएं.

  • अपने गैस कनेक्शन की कंपनी यानी इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस का विकल्प चुनें.

  • इसके बाद संबंधित कंपनी के पोर्टल पर जाएं.

  • यहां ऑनलाइन फीडबैक या शिकायत से जुड़ा विकल्प तलाशें.

  • मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और LPG ID दर्ज करें.

  • सब्सिडी से संबंधित उपलब्ध जानकारी देखें और भुगतान नहीं मिलने पर शिकायत दर्ज करें.

इसके अलावा लाभार्थी केंद्र सरकार के CPGRAMS पोर्टल https://pgportal.gov.in/ पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: CM Yogi LPG Subsidy 1500 Crore Know Payment Status and Complaint Guide UP News
Published on: 04 November 2026, 11:29 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now