Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 31 October, 2026 12:00 AM IST
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपके बैंक खातों में भी योजना की 24वीं किस्त की राशि नहीं आई है, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरुरी है. आप सभी को पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की. इस दौरान देश के करीब 9 करोड़ 34 लाख किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 690 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई थी, लेकिन इन्हीं में से कुछ ऐसे लाभार्थी थे जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिला. ऐसे में उनके मन में कई सवाल आ रहे हैं कि क्या करें. आइए आगे इस लेख में जानें.

पीएम किसान की किस्त क्यों रुक सकती है?

अगर आप इस सरकारी योजना में शामिल है तो किस्त रुकने की वजह भी पता होनी चाहिए जो कुछ इस तरह से हैं-

  • पहली वजह है ई-केवाईसी पूरी नहीं होना. अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो जल्द से जल्द अपना स्टेटस चेक करें.

  • दूसरी वजह है जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी या योजना की पात्रता से जुड़ी शर्तें पूरी नहीं होना.

इसके अलावा, अगर एक ही परिवार के कई सदस्य नियमों के विरुद्ध योजना का लाभ ले रहे हैं, तो ऐसे मामलों की जांच की जा सकती है. इसलिए अगर आपको पिछली किस्त मिली थी, लेकिन इस बार भुगतान को लेकर चिंता है, तो सबसे पहले अपनी लाभार्थी स्थिति की जांच करें.

पीएम किसान का स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो ऐसे में सबसे पहले यह समझे की घर बैठे पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं-

  • इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं. यहां आपको Know Your Status का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.

  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. OTP दर्ज करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना से जुड़ी पूरी जानकारी खुल जाएगी. यहां आप देख सकते हैं कि आपका आवेदन और किस्त का स्टेटस क्या है.

Beneficiary List कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम पीएम किसान योजना की Beneficiary List में शामिल है या नहीं, तो इसका तरीका भी बेहद आसान है. इसके लिए एक बार फिर पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और वहां Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें. सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद आपके गांव के लाभार्थी किसानों की सूची आपके सामने खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Released 2000 not Credited Account Know How to check status
Published on: 31 October 2026, 12:15 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now