Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 10 November, 2026 12:00 AM IST
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों भाइयों को मिल रहा है और इस योजना की राशि से किसानों की आर्थिक रुप से मदद हो रही है. अभी हाल ही में पीएम मोदी ने 30 अक्टूबर को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की थी, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसान भाइयों और बहनों को मिला था, लेकिन इन्हीं में कुछ ऐसे किसान थे जिनके खातों में 24वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा और जिसको लेकर किसानों के मन में चिंता आ गई है क्यों किस्त में अटकलें आई. आगे इस लेख में जानें.

24वीं किस्त अटकनें के क्या कारण है?

पीएम किसान योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने इसलिए की ताकि किसानों को कुछ आर्थिक मदद मिल सकें और इस मदद से किसान खेती करने के लिए बीज, खाद व, अन्य चीजों की खरीद कर सकें. अभी हाल में सरकार ने 24वीं किस्त की राशि किसानों के खातों में भेजी लेकिन कुछ लाभार्थियों को इस किस्त का लाभ नहीं मिला. यानी की किसानों की किस्त में रुक गई और ऐसा क्यों हुआ जानें वजह-

ई-केवाईसी पूरी नहीं होना

पीएम किसान योजना का फायदा उठाने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है और अभी आप भी उन्हीं में से एक है, जिन्होंने इस काम को पूरा नहीं किया है, तो यह वजह भी हो सकती है कि आपकी किस्त में रुकावट आने की इसलिए सबसे पहले आप खाते की ई-केवाईसी पूरी है या नहीं ये चेक कर लें.

भू-सत्यापन अधूरा

अगर आप इस सरकारी योजना के लाभार्थी है और अभी तक आपने अभी तक भू-सत्यापन यानी जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन नहीं कराया है, तो आपकी किस्त आने में अटकलें आ सकती है. ऐसे में अपने संबंधित विभाग या अधिकारियों से संपर्क करके भू-सत्यापन की स्थिति जरूर पता करें, ताकि किस्त में कोई रुकावट न आए.

आधार लिंकिंग में गड़बड़ी

आज के समय में हर किस्त का पैसा किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजा जाता है. ऐसे में अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और अभी तक आपका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है या आधार से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया अधूरी है, तो भी किस्त में रुकावट आ सकती है.

पीएम किसान की रुकी हुई किस्त कैसे मिलेगी?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपकी किस्त का पैसा आपके बैंक खाते में नहीं पहुंचा है, तो घबराएं नहीं बल्कि उन कामों को पूरा करें, जिनकी वजह से किस्त का पैसा अटक गया है. यानी अगर आप इस सरकारी योजना से जुड़े हैं और आपने अभी ई-केवाईसी, भू-सत्यापन, आधार लिंकिंग इन सभी कामों को पूरा नहीं किया है, तो जल्द पूरा करें. ऐसा करने से आपकी रुकी हुई किस्त आपके खातों में भेज दी जाएंगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment 2000 Payment Not Received Reasons PM Kisan Yojana
Published on: 10 November 2026, 02:00 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now