Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 9 November, 2026 12:00 AM IST
कृषि उपकरण बैंक योजना (Image Source-AI generate)

देश के किसान भाई बड़े पैमाने पर खेती करते हैं और और ऐसे में हर किसान को बेहतर तरीके से खेती करने के लिए कृषि यंत्र की आवश्यकता होती है, लेकिन हर किसान का इतना बजट नहीं होता है कि वह कृषि उपकरण खरीद सकें. साथ ही कभी-कभी ऐसा होता है किसानों को समय पर मजदूर नहीं मिलते जिस कारण उनके  बुआई, कटाई का काम समय पर नहीं हो पाता. ऐसे में उन किसानों के लिए  कृषि उपकरण बैंक एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जिसकी मदद से वह अपने खेती के कामों को समय पर पूरा कर सकते हैं.

कृषि उपकरण बैंक योजना क्या है?

कृषि उपकरण बैंक ग्रामीण किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि अक्सर छोटे किसानों को कृषि मशीनों की किल्लत का सामना करना पड़ता है और उनकी आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं होती है कि वह महंगे कृषि यंत्र की खरीद कर सकें. ऐसे कृषि उपकरण बैंक योजना किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है, जिसके तहत कृषि उपकरण किसान किराये पर लेकर अपने सभी खेती के कामों को पूरा कर सकते हैं और अच्छी इनकम आर्जित कर सकते हैं.

कितने लाख के कृषि उपकरणों पर अनुदान मिलेगा?

कृषि उपकरण बैंक योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं. इस सरकारी योजना के तहत सरकार पलामू में कृषि उपकरण बैंक योजना के तहत किसान समूहों को भारी अनुदान प्रदान करा रही है. यानी की इस योजना के तहत किसान 80 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही बता दे कि इस सरकारी योजना के अंतर्गत किसान 10 लाख के कृषि उपकरण पर किसान 8 लाख तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं.

किन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान?

अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि किन कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं, तो बता दे कि किसानों को कृषि उपकरण बैंक योजना के तहत पलामू के किसानों को ट्रैक्टर, रोटावेटर, कैसबिल, रीपर, वीडर और राइस ट्रांसप्लांटर जैसे कृषि उपकरण पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर कृषि यंत्र प्राप्त कर सकते हैं.

कहां करें आवेदन?

अगर आप भी इस सरकारी योजना में शामिल होने की सोच रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं, क्योंकि कृषि उपकरण बैंक योजना के तहत किसान किराये पर आसानी से कृषि उपकरण प्राप्त कर अपने खेती के सभी कामों को आसानी से कर सकते हैं. साथ ही आप इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की इस योजना का लाभ व्यक्तिगत किसानों के बजाय समूहों के माध्यम से दिया जाएगा. ऐसे में इच्छुक किसान समूह आवेदन के लिए डालटनगंज स्थित भूमि संरक्षण कार्यालय में आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Krishi Upkaran Bank Yojana 80 Percent Subsidy Eligibility Application process
Published on: 09 November 2026, 05:25 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now