Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 12 November, 2026 12:00 AM IST
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

केंद्र सरकार किसानों के लिए ऐसी सरकारी योजना चला रही है, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों और भाइयों को मिल रहा है. इन्हीं में पीएम किसान योजना किसानों के लिए काफी हद तक मददगार साबित हो रही है. अब तक सरकार इस योजना की 24 किस्त जारी कर चुकी है, लेकिन इस योजना में ऐसे लाभार्थी रह गए है, जिनको किस्त का पैसा नहीं मिला है और ऐसे में उन लोगों के मन में कई सवाल है कि कैसे मिलेगी उन्हें रुकी हुई किस्त और क्या उनके खातों में आएगा 25वीं किस्त का पैसा परी जानकारी इस लेख में जानें.

किसानों की किस्त अटकने की क्या वजह है?

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपके खातों में योजना की किस्त नहीं पहुंची है, तो आपको इस बात की जानकारी होनी बेहद जरुरी है कि किस्त अटकने के पीछे की क्या वजह है, तो आपको बता दें कि पीएम किसान योजना की किस्त लाभार्थियों के खातों में लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है. ऐसे में अगर किसानों की बैंक खाते की जानकारी गलत है, आधार और बैंक खाते की लिंकिंग में कोई समस्या है या दस्तावेजों में या फिर ई-केवाईसी पूरी नहीं होना, जमीन का सत्यापन यानी लैंड रिकॉर्ड वेरिफिकेशन में गड़बड़ी होती है, तो किस्त का पैसा रुक सकता है.

24वीं किस्त नहीं मिली, तो क्या 25वीं किस्त भी नहीं मिलेगी?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो आपको इस बात की जानकारी सही तरह से होगी की किस्त पाने के लिए किन कामों को पूरा करना आवश्यक है. ऐसे में अगर किसान योजना से जुड़े नियमों को फॉलो नहीं करते हैं, तो किस्त रुकना लाजमी है, लेकिन ऐसे में कुछ लाभार्थियों को यह सवाल होगा की जिनको 24वीं किस्त का पैसा नहीं मिला तो क्या 25वीं किस्त का पैसा नहीं मिलेगा? तो आपको बता दें कि जिन पात्र किसानों ने योजना के तकनीकी समस्या, बैंक खाते की गड़बड़ी, आधार लिंकिंग या ई-केवाईसी और भू-सत्यापन अधूरा इन कमियों को दूर नहीं किया है, तो पैसा रुक सकता है.

इसके अलावा, अगर आप अपनी सभी गलतियों में सुधार कर लेते हैं, तो आने वाली किस्तों का लाभ पाने के पात्र बने रह सकते हैं. वहीं, पिछली रुकी हुई किस्त का भुगतान भी पात्रता और सरकारी नियमों के अनुसार किया जा सकता है.

किस्त अटकने पर किसान क्या करें?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपको 24वीं किस्त की राशि नहीं मिली है, तो परेशान होने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं यानी की आप रुका हुआ पैसा पाने के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर यहां जाकर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करें. इससे आपको पता चल सकता है कि आपकी किस्त का भुगतान हुआ है या नहीं और ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग अन्य जरूरी प्रक्रियाओं की स्थिति क्या है सब जान सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan 24th Installment Not Received will 25th kist Come or Not Pm kisan Yojana
Published on: 12 November 2026, 04:37 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now