क्या आपके घर की दीवारे टूट रही है और उसे मरम्मत की आवश्यकता है? तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरुरी ही सरकार राज्य के श्रमिक के लिए श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग योजना लेकर आई है, जिसके तहत श्रमिकों को घर की मरम्मत कराने के लिए 20 हजार रुपये की मदद दी जा रही है और इस योजना की खास बात यह है कि अनुदान का पैसा वापिस भी नहीं करना होगा. पूरी जानकारी आगे पढ़ें.
क्या है बिहार सरकार की घर मरम्मत सहायता योजना?
बिहार सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है कि श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग योजना की शुरुआत कर साथ ही आपको बता दें कि यह योजना श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित की गई है, जिसके तहत घर मरम्मत सहायता दी जा रही है.
इसके अलावा, इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर निर्माण श्रमिकों को उनके मकान की मरम्मत कराने में मदद देना है.
घर की मरम्मत के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
योजना का लाभ सभी लोगों को नहीं मिलता. इसके लिए बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना जरूरी है. इसके अलावा आवेदक को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी.
-
आवेदक बिहार का निवासी और पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना चाहिए.
-
श्रमिक के पास वैध लेबर कार्ड होना अनिवार्य है.
-
निर्माण श्रमिक के रूप में कम से कम तीन साल की सदस्यता पूरी होनी चाहिए.
-
मकान की मरम्मत कराने के छह महीने के भीतर योजना के लिए आवेदन करना होगा.
-
आवेदक ने पहले भवन निर्माण/साइकिल एवं टूल योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए.
-
इस योजना का लाभ एक श्रमिक को केवल एक बार दिया जाएगा.
आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?
अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और आवेदन करने का विचार बना रहे हैं, तो इस योजना में आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों को तैयार कर लें-
-
जमीन के मालिकाना हक का प्रमाण पत्र
-
जमीन की मौजूदा रसीद
-
मरम्मत किए गए मकान की फोटो
-
लेबर कार्ड
-
आधार कार्ड
आवेदन करने के लिए कहां संपर्क करें?
अगर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने, आवेदन फॉर्म भरने या योजना से जुड़ी पात्रता समझने में परेशानी हो रही है, तो बिहार सरकार की श्रम साथी हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए 155214 नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
लेखक: रवीना सिंह