Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 18 November, 2026 12:00 AM IST
एक ही घर में रहते हैं 4 भाई, क्या सभी को मिलेगा किस्त का पैसा ? (Image Source-AI generate)

देश के किसानों की आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी, ताकि छोटे से लेकर हर किसान को कुछ मदद मिल सकें. अभी हाल ही में पीएम मोदी द्वारा योजना की 24वीं किस्त गुजरात के बनासकांठा से लाभार्थियों के खातों में भेजी गई थी, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे थें, लेकिन कुछ लाभार्थियों के मन में यह सवाल आया की क्या एक ही परिवार के 4 किसान भाइयों को इस योजना का पैसा मिल सकता है, तो चलिए आगे जानें सरकार के नियमों के अनुसार एक परिवार के कितने लोगों को मिल सकता है योजना की किस्त का फायदा.

एक घर में 4 किसान भाई है, तो किसे मिलेगा पैसै?

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. इसी के चलते कई लाभार्थियों के मन में यह सवाल आते हैं कि क्या एक परिवार के 4 किसान भाइयों को इस सरकारी योजाना की किस्त का पैसा मिल सकता है, तो बता दे कि एक किसान परिवार का मतलब होता है पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चे. ऐसे में एक घर में रहने वालों को एक परिवार में नहीं जोड़ा जा सकता है. यानी की साफ है कि भाइयों के मामले में यह देखना होगा की किस किसान भाई के नाम पर खेती की जमीन दर्ज है. 

इसका मतलब यह है कि अगर 4 भाइयों की जमीन अलग-अलग उन्हीं के नाम पर दर्ज है तो वह इस योजना में पात्र माने जाएंगे और वह पीएम किसान योजना की किस्त का पैसा प्राप्त कर सकते हैं.

जमीन पिता के नाम है तो क्या करें?

अगर आप पीएम किसान योजना में शामिल होना सोच रहे हैं और आपके मन में यह सवाल है कि आपके पिता के नाम पर खेती की जमीन दर्ज है, तो क्या इस सरकारी योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाएंगे. ऐसे में योजना के नियमों के अनुसार किस्त का फायदा सिर्फ उन किसानों को मिलेगा, जिनके नाम पर खेती की  जमीन का सरकारी रिकॉर्ड होगा. यानी की साफ है उन्हीं किसानों को योजना का लाभ मिलेगा.

25वीं किस्त कब जारी होगी?

किसानों के लिए पीएम किसान योजना किसी राहत से कम नहीं है. इसकी मदद से किसानों की खेती के खर्च में कुछ मदद मिल जाती है. अब तक सरकार इस सरकारी योजना की 24 किस्तें जारी कर चुकी है और ऐसे में लाभार्थियों की निगाहें योजना की 25वीं किस्त पर टिकी है कि कब सरकार यह सौगात देगी.

इसके अलावा, 25वीं किस्त को लेकर सरकार ने कोई अपडेट नहीं दी है कि कब 25वीं किस्त जारी होगी. ऐसे में अगर किस्त जारी होने के पैर्टन पर नजर डालें तो योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में जारी की गई थी और योजना के तहत 4 महीने के अंतराल में अगली किस्त जारी की जाती है. ऐसे में गुंजाइश है कि 25वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में फरवरी 2027 के आसपास भेजा जा सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Yojana four Brothers Same House Know Eligibility Rules PM Kisan Yojana
Published on: 18 November 2026, 12:06 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now