Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 November, 2026 12:00 AM IST
डेयरी यूनिट लगाएं और पाएं लाखों की सब्सिडी (Image Source-AI generate)

अगर आप किसान या पशुपालक है और किसी करोबार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो डेयरी फार्मिंग आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ऐसे में अगर आप एक साथ कई गाय भैंस पालने की सोच रहे हैं, तो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना आपके लिए काफी सहायक साबित हो सकती है. इस योजना के तहत आप 25 गाय-भैंस की डेयरी खोलने पर लाखों का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं. कैसे? आइए आगे की कड़ी में पढ़ें.

डेयरी लगाने पर कितना मिलेगा अनुदान?

आज के समय में किसान सिर्फ खेती तक ही सीमित नहीं रह गए है वह डेयरी व्यवसाय की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों और पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत लाखों की सब्सिडी प्रदान कर रही है इस प्रकार-

 

यूनिट के हिसाब से मिलने वाली सब्सिडी

 

डेयरी यूनिट

SC/ST वर्ग

अन्य वर्ग

25 उन्नत देशी गाय

₹11.88 लाख

₹9 लाख

25 संकर गाय

₹13.86 लाख

₹10.50 लाख

25 भैंस

₹13.86 लाख

₹10.50 लाख

 

योजना में कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप डेयरी यूनिट लगाने की सोच रहे हैं तो आपको  डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत इन शर्तों को पूरा करना बेहद जरुरी है, जो इस प्रकार है-

  • अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको मध्य प्रदेश का निवासी होना बेहद जरुरी है.

  • योजना में शामिल होने के लिए आवेदक की उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए.

  • आवेदक के पास सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था से डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण लेना भी बेहद आवश्यक है.

  • योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास  25 पशुओं की यूनिट के लिए कम से कम 3.50 एकड़ कृषि जमीन होनी जरुरी है.

योजना में कैसे करें आवेदन?

अगर आप मध्य प्रदेश के किसान या पशुपालक है और डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना में शामिल होकर डेयरी व्यवसाय करने की सोच रहे हैं और आपके मन यह सवाल है कि कैसे योजना में आवेदन करें तो घबराएं नहीं आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पशुपालक योजना के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सब्सिडी का लाभ उठाकर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Kamdhenu Yojana Madhya Pradesh government is providing a subsidy Dairy Farm Subsidy
Published on: 21 November 2026, 11:53 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now