Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 23 November, 2026 12:00 AM IST
मछली पालन (Image Source-AI generate)

अगर आप खेती किसानी के साथ इनकम के दूसरे जरिए को तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई खेती करने के साथ ऐसे करोबार को शुरु करने की सोचते हैं, जो कम लागत में आसानी से शुरु किया जा सकें. ऐसे में अगर किसान खेती के साथ मछली पालन करते हैं, तो वह प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत  60 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आइए आगे की कड़ी में जानें क्या है आवेदन प्रक्रिया और किन कामों में मिलेगी सरकारी मदद.

क्या है प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना?

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी. इस योजना को देश में मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास, मछली उत्पादन बढ़ाने और मछुआरों तथा मछली पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया. 

इस योजना के माध्यम से सरकार मछली पालन के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने और मछली उत्पादन से लेकर उसके भंडारण एवं बिक्री तक की सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दे रही है. इसका लाभ केवल बड़े मछली पालकों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे मछली किसान, मछुआरे, स्वयं सहायता समूह और मछली पालन से जुड़े दूसरे पात्र लोग भी निर्धारित नियमों के अनुसार इसका लाभ उठा सकते हैं.

मछली पालन पर कितनी मिलती है सब्सिडी?

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पात्र परियोजनाओं की निर्धारित लागत पर लाभार्थियों को सरकारी सहायता दी जाती है. इसमें लाभार्थियों की श्रेणी के अनुसार सब्सिडी का प्रतिशत अलगअलग रखा गया है.

  • सामान्य वर्ग: पात्र परियोजना लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान.

  • महिलाएं: पात्र परियोजना लागत का 60 प्रतिशत तक अनुदान.

  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति: पात्र परियोजना लागत का 60 प्रतिशत तक अनुदान.

किन कामों के लिए मिल सकती है सरकारी सहायता?

योजना के तहत मछली पालन से जुड़ी कई गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है. इसका उद्देश्य मछली उत्पादन बढ़ाने के साथसाथ इस व्यवसाय को आधुनिक और अधिक लाभकारी बनाना है. ऐसे में सरकार मछली पालकों को इन कामों के लिए देंगी सरकारी मदद

  • नए मछली तालाब का निर्माण

  • पुराने तालाबों का सुधार

  • मछली बीज उत्पादन

  • बायोफ्लॉक तकनीक

  • टैंक आधारित मछली पालन

  • कोल्ड स्टोरेज और परिवहन

  • मछली बिक्री केंद्र

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली पालन से जुड़े अलगअलग वर्गों को शामिल किया गया है. इसके लिए पात्रता और परियोजना से संबंधित शर्तें पूरी करना जरूरी है. साथ ही इस योजना के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनमें हैं

  •  मछली पालन करने वाले किसान.

  •  पारंपरिक मछुआरे.

  •  मछली बेचने वाले और मत्स्य व्यवसायी.

  •  स्वयं सहायता समूह (SHG).

  •  मत्स्य सहकारी समितियां.

  •  मत्स्य उत्पादक संगठन.

  •  मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक पात्र व्यक्ति.

  •  मत्स्य पालन क्षेत्र में काम करने वाले उद्यमी.

 योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

अगर आप मछली पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले अपने जिले के मत्स्य पालन विभाग से संपर्क करें या फिर सरकार के आधिकारिक पोर्टल pmmsy.dof.gov.in की भी मदद ले सकते हैं. साथ ही आवेदन के दौरान आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते की जानकारी, फोटो, जमीन या तालाब से जुड़े दस्तावेज और परियोजना रिपोर्ट जैसे कागजात मांगे जा सकते हैं. इसलिए इन कागजों को पहले से तैयार कर रखें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Matasya Sampada Yojana Government Subsidy for Fish Farming Business
Published on: 23 November 2026, 12:56 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now