Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 13 October, 2026 12:00 AM IST
डेयरी व्यवसाय शुरु करने का बड़ा अवसर (Image Source-AI generate)

देश में जिस तरह से मानसून का मौसम चल रहा है और लगातार कई इलाकों में बारिश का होना जारी है. ऐसे में किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है. उनको उनकी फसल के सही भाव नहीं मिलते हैं. इसी के चलते हर किसान चाहता है कि खेती के साथ अन्य कोई कमाई का जरिया हो. ऐसे में अगर आप डेयरी बिजनेस की शुरुआत करते हैं, तो बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं. मध्य प्रदेश सरकार आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत राज्य के किसानों को डेयरी यूनिट लगाने पर 10 लाख रुपये तक का लोन और 2 लाख तक सब्सिडी भी प्रदान कर रही है.

योजना में कितना मिलेगा अनुदान?

अगर आप मध्य प्रदेश के किसान है और डेयरी बिजनेस शुरु करने का विचार बना रहे हैं, तो आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है, जिसके तहत राज्य के किसानों को डेयरी यूनिट लगाने पर 10 लाख तक लोन की मदद मिलेगी और 2 लाख तक सब्सिडी की मदद. यानी कुल मिलाकर किसानों को इस सरकारी योजना के तहतल 75 फीसदी हिस्सा बैंक लौन से जुटाने का प्रावधान है और बाकी रकम में सरकारी मदद और किसानों का योगदान शामिल होगा.

किसको कितना मिलेगा अनुदान?

किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य के साथ सरकार किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका करोड़ों किसानों को लाभ मिल रहा है. इसी दौरान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गई आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है, जिसके तहत सरकार वर्गों के हिसाब से अनुदान प्रदान कर रही है कुछ इस प्रकार-

  • सामान्य वर्ग के पात्र किसानों को मिलेगी 1.5 लाख रुपये तक मदद.

  • एससी-एसटी वर्ग के पात्र लोगों को मिलेगी 2 लाख रुपये तक की सहायता.

कितनी गाय या भैंस से शुरू कर सकते हैं डेयरी व्यवसाय?

मध्य प्रदेश के किसान इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना उनके लिए काफी हद तक सहायक हो सकती है. अब किसानों के मन में यह सवाल आ रहा होगा की कितनी गाय या भैंस से शुरू कर सकते हैं डेयरी व्यवसाय तो बता दें कि किसान भाई इस सरकारी योजना के तहत  कम से कम 5 या उससे अधिक दुधारू पशुओं की यूनिट के लिए आवेदन कर योजना का फायदा उठा सकते हैं.

कैसे करें योजना में अप्लाई और क्या है जरुरी दस्तावेज?

अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, लेकिन इस बात को लेकर मन में सवाल आ रहे हैं कि कैसे योजना में अप्लाई करें, तो आपको बता दें कि आप योजना में शामिल होने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी से योजना का आवेदन फॉर्म और मौजूदा नियमों की जानकारी लें कर आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा, किसान इस सरकारी योजना में आवेदन करने से पहले इन दस्तावेजों को तैयार कर लें, जिनमें है- जमीन के कागज और पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार रखें. अनुसूचित जाति या जनजाति के आवेदकों को जाति प्रमाणपत्र इन सभी दस्तावेजों का होना बेहद ही जरुरी है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Madhya Pradesh Government Dairy Business loan up to 10 lakh Government Subsidy
Published on: 13 October 2026, 11:52 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now