Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 8 October, 2026 12:00 AM IST
पीएम किसान योजना की लाभार्थी महिला किसान न करें ये गलतियां (Image Source-AI generate)

देश के किसानों के लिए सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना जिसका लाभ देश के करोड़ों किसान बहन और भाइयों को मिल रहा है और अब तक सरकार इस योजना की 23 किस्त को जारी कर चुकी है. इसी बीच महिला किसानों के मन में बार-बार यह सवाल आ रहा है कि उन्हें इस कल्याणकारी स्कीम का लाभ मिलेगा तो बता दें. अगर पात्र महिलाएं योजना की शर्तों को पूरा नहीं करती है, तो उनको योजना की 24वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा और उनकी किस्त में रुकावट आ सकती है.

23वीं किस्त का लाभ कितनी महिलाओं को मिला था?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार ने इसलिए शुरु की थीं, ताकि इस योजना के जरिए महिला किसानों को भी आर्थिक रुप से सहायता मिल सकें और उनकी खेती लागत में कमी आ सकें. अब तक सरकार  23वीं किस्त का पैसा 2.18 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में भेज चुकी है, जिसकी मदद से महिला किसानों को बेहद ही राहत मिली है, जिससे उनकी खेती की लागत में कमी आई और मुनाफा हुआ.

किस्त पाने के लिए महिला किसान की क्या पात्रता है?

पीएम किसान योजना की करोड़ों महिला किसान लाभार्थी है पर इस योजना से कुछ ऐसी महिलाएं जुड़ी है, जिनको योजना में शामिल होने की पात्रता के बारे में जानकारी ही नहीं हैं, तो आपको बता दें कि पीएम किसान योजना का फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जिनके पास खेती योग्य जमीन है और जमीन का रिकॉर्ड में महिला का नाम होना बेहद ही जरुरी है. ऐसे में अगर जमीन पति या परिवार के अन्य सदस्य के नाम दर्ज होती है, तो वह महिला योजना में पात्र नहीं मानी जाएंगी.

योजना का लाभ किन महिलाओं को नहीं मिलेगा? 

पीएम किसान योजना की शुरुआत सरकार ने उन किसानों के लिए की थीं, जो आर्थिक रुप से कमजोर है और साथ ही योजना की शुरुआत करने के दौरान नियम तय किए थें कि किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा जो कुछ इस तरह से हैं-

  • उन किसान महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा जिन्होंने पिछले साल इनकम टैक्स भरा है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती है.

  • पीएम किसान योजना का लाभ सरकारी कर्मचारी और 10,000 रुपये या उससे ज्यादा मासिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को इस योजना की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

  • इसके अलावा,  डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट पदों पर कार्यरत किसानों को इस सरकारी योजना का फायदा नहीं मिलेगा.

कब जारी होगी 24वीं किस्त?

केंद्र सरकार ने अभी तक पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले नियमों के अनुसार, यह किस्त अक्टूबर या दिवाली पर किसान भाइयों और बहनों को योजना की किस्त की सौगात मिल सकती है. ऐसे में किसान योजना की सरकारी वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहे.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Update Women Farmers Check these mistakes Government Schemes
Published on: 08 October 2026, 02:54 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now