अगर आप भी डेयरी बिजनेस शुरु करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. मध्य प्रदेश सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत राज्य के किसानों और युवाओं को डेयरी व्यवसाय शुरु करने पर बैंक ऋण की सुविधा और अनुदान की छूट दी जा रही है, ताकि राज्य के लोग इस व्यवसाय से जुड़े और दुग्ध उत्पादन को बढ़ा सकें और अपनी आमदनी में इजाफा कर सकें. आइए आगे जानें कितने पशुओं पर मिलेगा सब्सिडी का फायदा.
योजना में कितना मिलेगा अनुदान?
मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों और युवाओं के लिए कई ऐसी सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ उठाकर कई लोग करोबार शुरु कर चुके हैं. इन्हीं में से एक है डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना जिसकी शुरुआत सरकार ने इस उद्देश्य के साथ की थीं, ताकि राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जा सकें और राज्य के युवा, किसान इस योजना की मदद से डेयरी बिजनेस शुरु कर अधिक मुनाफा कमा सकें. साथ ही आपको बता दें कि अगर आप इस योजना में आवेदन करते हैं, तो 25% से 33% तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं.
कितनी मिलेगी ऋण की सुविधा?
अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं और डेयरी व्यवसाय शुरु करना चाहते हैं, तो डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना आपके इस सपने को पूरा करने में मदद कर सकती है. यानी की इस सरकारी योजना के तहत किसान. युवाओं को सब्सिडी के साथ लोन की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है इस प्रकार-
-
अगर आप इस योजना में नए है तो आपको बता दें कि कामधेनु योजना में एक यूनिट में 25 दुधारू पशु रखे जाते हैं. ऐसे में किसान इस योजना के तहत 25 गायों की यूनिट के लिए कुल लागत 36 लाख रुपये तक लोन प्राप्त कर सकते हैं.
-
वहीं, किसान क्रॉसब्रीड गाय या भैंस की यूनिट के लिए लागत 42 लाख रुपये लोन की सुविधा आसानी से प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं.
कहां करें आवेदन और क्या पात्रता है?
अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ उठाकर खुद का डेयरी करोबार शुरु करना चाहते हैं, तो इस योजना में आवेदन के लिए इन शर्तों को पूरा करना बेहद ही जरुरी है, जो कुछ इस तरह से हैं-
-
आवेदनकर्ता के पास आधार समेत जरूरी पहचान दस्तावेज होना बेहद जरुरी है.
-
इस योजना में अप्लाई करने के लिए मध्य प्रदेश का निवासी पशुपालक होने के साथ निवास प्रमाण, भूमि संबंधी रिकॉर्ड होना आवश्यक है.
-
कामधेनु योजना में आवेदनकर्ता के पास डेयरी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और बैंक खाते की जानकारी होना भी बेहद ही जरुरी है, तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकता है.
इसके अलावा, किसान इस योजना में अप्लाई करने के लिए मध्य प्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह