Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 17 October, 2026 12:00 AM IST
पिकअप वाहन खरीदने पर मिलेगा 3.25 लाख रुपये तक भारी अनुदान (Image Source-AI generate)

बिहार सरकार राज्य के किसानों के लिए कई ऐसी सरकारी योजनाएं निकालती है, जिसकी मदद से किसानों को आर्थिक रुप से मदद मिल जाती है. हाल ही में बिहार के गेंदा फूल किसानों को सरकार ने बड़ी राहत की खबर दी है कि गेंदा फूल उत्पादन एवं प्रसंस्करण योजना 2026-27 के तहत माल ढुलाई के लिए पिकअप वाहन खरीदने पर किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान मुहैया कराया जाएगा. इसके अलावा, किसानों को गेंदा फूल की खेती के लिए भी सब्सिडी की छूट दी जाएंगी.

ऐसे में आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा और खेती पर कितनी सब्सिडी की छूट दी जाएंगी-

पिकअप के लिए कितनी मिलेगी सब्सिडी?

बिहार के किसानों को खेती करने के दौरान पिकअप वाहनों की बेहद ही जरुरत पड़ती है. ऐसे में हर किसान के मन में बस यह सवाल आता है कि इस वाहन की खरीद कैसे करें. ऐसे में राज्य सरकार ने राज्य के किसानों की इस परेशानी को दूर कर दिया है. यानी की सरकार गेंदा फूल की खेती करने वाले किसानों को गेंदा फूल उत्पादन एवं प्रसंस्करण योजना 2026-27 के तहत पिकअप वाहन की खरीद पर पर 50 प्रतिशत तक भारी अनुदान मुहैया करा रही है, जिसके तहत किसानों को पिकअप खरीदने पर अधिकतम 3.25 लाख रुपये की सब्सिडी मिल सकती है, जिसकी मदद से वह माल ढुलाई के कामों को आसानी से कर सकते हैं.

गेंदा फूल की खेती पर मिलेगी सब्सिडी

बिहार सरकार किसानों को केवल पिकअप वाहन खरीद करने के लिए मदद नहीं कर रही है, बल्कि गेंदा फूल की खेती करने के लिए भी बाहरी अनुदान प्रदान कर रही है. इससे किसानों को खेती की शुरुआत करने में काफी हद तक मिल सकती है. अगर बात करें गेंदा फूल की खेती पर कितना अनुदान मिलेगा, तो बता दें कि योजना के तहत गेंदा फूल की खेती की इकाई लागत 80,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तक निर्धारित की जिसके अनुसार 50 प्रतिशत तक सब्सिडी पर 40,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तक की सहायता मिल सकती है.

कितने हेक्टेयर के क्लस्टर में करनी होगी गेंदा की खेती?

गेंदा फूल उत्पादन एवं प्रसंस्करण योजना की एक प्रमुख विशेषता क्लस्टर आधारित खेती है. पोस्टर के अनुसार, एक क्लस्टर 25 हेक्टेयर का होगा. इस व्यवस्था के तहत किसानों को समूह में फूलों की खेती और उससे जुड़ी प्रसंस्करण गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. साथ ही बता दें कि क्लस्टर आधारित खेती से किसानों को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं. एक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फूलों का उत्पादन होने से बाजार तक उपज पहुंचाना आसान हो सकता है. 

योजना की अंतिम तारीख और आवेदन कहां करें?

बिहार के किसानों के लिए गेंदा फूल की खेती मुनाफे वाली फसल साबित हो सकती है. बिहार सरकार गेंदा फूल उत्पादन एवं प्रसंस्करण योजना 2026-27 के तहत राज्य के किसानों को गेंदा फूल की खेती के अलावा, पिकअप वाहन पर भी सहायता प्रदान कर रही है. इससे किसानों को खेती की शुरुआत करने में अधिक आर्थिक बोझ को नहीं झेलना पड़ेगा. ऐसे में अगर आप इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो पात्र किसान 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें, वरना आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

इसके अलावा, किसान इस सरकारी योजना में अप्लाई करने की सोच रहे हैं, तो वह बिहार उद्यान निदेशालय के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल (https://horticulture.bihar.gov.in/) पर जाकर आसानी से योजना में आवेदन कर सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Farmers Pickup Vehicle Subsidy 3-25 Lakh Scheme for Farmers Apply online
Published on: 17 October 2026, 04:31 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now