पीएम किसान योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गई थी. इस उद्देश्य के साथ की छोटे और सींमात किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकें, जिससे उनकी खेती की लागत में कमी आ सकें और उनकी मुनाफे की संभावना बढ़ सकें. अभी तक सरकार योजना की 23 किस्त की राशि किसानों के खातों में भेज चुकी है. ऐसे में किसानों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार यह किस्त जारी करेंगी, तो आइए आगे जानते हैं कब किसानों के खातों में आएंगी ये सौगात.
ई-केवाईसी
अगर आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है, तो इसे नजरअंदाज न करें. इस प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फार्मर कॉर्नर यानी Farmer Corner में संबंधित विकल्प चुन सकते हैं. उपलब्ध सुविधा के अनुसार ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. अगर ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी आती है, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC की मदद भी ले सकते हैं.
जमीन का सत्यापन
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता के अनुसार कृषि भूमि के रिकॉर्ड का सत्यापन जरूरी है. अगर आपके स्टेटस में Land Seeding के सामने ‘No’ दिखाई दे रहा है, तो अपने जमीन के दस्तावेज, जैसे खतौनी या जमाबंदी, और आधार कार्ड लेकर संबंधित कृषि कार्यालय या राजस्व अधिकारी से संपर्क करें. इससे आपके भूमि रिकॉर्ड में जरूरी सुधार जल्द ही करा लें.
बैंक खाते में आधार लिंकिंग और DBT की स्थिति जांचें
योजना की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है. इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा हो और NPCI मैपिंग के साथ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT की स्थिति भी सही हो. किसी तरह की गड़बड़ी होने पर अपनी बैंक शाखा से संपर्क करें और जरूरी सुधार आप करा सकते हैं.
24वीं किस्त किसानों के खातों में कब आएगी?
पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने की तारीख के बारे में सरकार ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है. इसलिए किसानों को सलाह है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और किस्त से जुड़ी ताजा जानकारी पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जांचें और अगर आप चाहते हैं कि 2,000 रुपये की किस्त सीधा बैंक खातों में आए, तो आज ही अपनी ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और बैंक खाते की स्थिति जांच लें
लेखक: रवीना सिंह