Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 June, 2020 12:00 AM IST

कोराना संकट में आर्थिक तंगी से निपटने के लिए मोदी सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई गई हैं. इस संकट की टगड़ू में सरकार ने आम लोगों को राहत पहुंचाने का पूरा प्रयास किया है. इस कड़ी एक बार फिर मोदी सरकार ने आम लोगों को बड़ी रहात दी है.

बिना गारंटी पर लोन

दरअसल, मोदी सरकार द्वारा 50 हजार रुपए का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. खास बात है कि यह लोन बिना गारंटी पर उपलब्ध हो रहा है. बता दें कि अब तक इस योजना का लाभ करीब 10 करोड़ लोग उठा चुके हैं. इस योजना का नाम मुद्रा शिशु योजना (Shishu Mudra Yojana) हैं. इसके तहत लोन पर ब्याज दरों में 2 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. बता दें कि इस योजना के तहत लोन लेने पर 9 से 12 प्रतिशत तक का ब्याज लगता है. इसमें सरकार की तरफ से 2 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. मतलब यह है कि आपको लेन पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा. खास बात है कि बैंक से बिना गारंटी लोन लेने के लिए कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लगता है. जो लोग लोन लेना चाहते हैं, उन्हें एक मुद्रा कार्ड दिया जाता है, जिसको जरूरत पड़ने पर खर्च कर सकते हैं.

लोन देने का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करना का उद्देश्य है कि इस संकट की घड़ी में लोग अपना बिजनेस कर पाएं. अगर आप भी खुद का बिजनेस शुरु करना चाहते हैं, तो आपको बैंक से लोन ले सकते हैं. इसमें किसी तरह की दिक्कत भी नहीं होगी. इसके तहत आप दुकान खोलने, रेहडी पटरी लमेत अन्य छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं. बता दें, कि यह लोन वाणिज्यिक बैंकों से लेकर स्मॉल फाइनेंस बैंक, एमएफआई और एनबीएफसी द्वारा दिया जा रहा है.

पात्रता

इस योजना के तहत कोई भी शख्स लोन ले सकता है. इसके लिए वाणिज्यिक बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, एमएफआई और एनबीएफसी संस्थानों में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकता हैं, साथ ही लोन के  लिए आवेदन भी कर सकते हैं. इतना ही नहीं, आप इस लोन के लिए सरकार के https://www.udyamimitra.in/ पोर्टल पर जाकार ऑनलाइन  आवेदन भी कर सकते हैं.

English Summary: Modi government is giving a loan of 50 thousand rupees without guarantee under Mudra Shishu Yojana
Published on: 27 June 2020, 02:14 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now