Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 February, 2020 12:00 AM IST

भारत के लगभग हर राज्य में संतरे की खेती होती है. खाने के अलावा इसे रस के रूप में भी पिया जाता है. विशेषज्ञों की मानें तो शरीर को ठंडा एवं मन को प्रसन्न रखने में इसका कोई मुकाबला नहीं है. भारत के अधिकांश व्रत, त्योहार एवं उपवास जैसे धार्मिक क्रियाकलापों में संतरे का सेवन किया जाता है तो वहीं चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से भी इसे लाभकारी ही माना जाता है. तमाम हॉस्पिटल के बाहर आपको संतरे का जूस आराम से मिल ही जाएगा. शायद यही कारण है कि देश में सतंरे की मांग खूब बढ़ रही है और इसकी खेती से मुनाफ़ा हो रहा है.

वैसे आप अगर चाहें तो विष्णु तिवारी की तरह ही संतरे की खेती से लाखों का मुनाफ़ा कमा सकते हैं. विष्णु मध्य प्रदेश के सतना जिले के (बिरसिंहपुर तहसील) पगारकला ग्राम निवासी हैं. वो मुख्य रूप से गेंहू चना की खेती करते हैं लेकिन संतरे का बगीचा भी उन्हें बड़ा मुनाफ़ा ही दे रहा है. इससे मिलने वाली आमदनी ने उनकी मानों किस्मत ही बदल दी.

विष्णु के संतरों की मांग स्थानीय बाजार में खूब है. वो बताते हैं कि एक एकड़ में लगाये संतरे के पौधों से हर वर्ष 4 से 5 लाख की आमदनी हो जाती है. उनकी सफलता को देखते हुए गांव के दो अन्य किसान भी अब संतरे की खेती ही कर रहे हैं.

विष्णु तिवारी वैसे जीरो बजट की जैविक खेती कर रहे हैं. वो रासायनिक खादों या कीटनाशक व महंगे संसाधनों का उपयोग नहीं करते हैं. देश के कई कृषि विशेषज्ञों का यही मानना है कि संतरे की फसल के लिए भारत के अधिकतर क्षेत्रों की जलवायु अनुकूल है. वैसे इस समय संतरे का दाम 50 रुपये केजी औसतन है जो आने वाले समय में और बढ़ सकता है.

English Summary: this farmer earn huge profit by Orange Farming know more about orange Planting Growing Care Harvesting
Published on: 25 February 2020, 06:13 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now