Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 February, 2026 12:00 AM IST
घर को फ्रेश और ठंडा रखने का आसान तरीका, लगाएं ये खास पौधे (Image Source-AI generate)

आजकल की इस शहरी जिंदगी में काफी लोगों को होम गार्डनिंग का बेहद शौक होता है और बदलते मौसम इन लोगों को तलाश होती है. ऐसे पौधों की जो घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ घर को तरोताजा रखें. अगर आप भी ऐसे पौधों की तलाश में है तो तुलसी, एलोवेरा, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट जैसे पौधे आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकते हैं, जो घर की सुंदरता के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएंगे. आगे जानें इन पौधों के बारे में सबकुछ.

तुलसी

तुलसी का पौधा लगभग हर भारतीय घर में सम्मान के साथ लगाया जाता है. साथ ही इस पौधे की यह खासियत है कि यह गर्मियों में आसानी से पनपता है और वातावरण को भी सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और इस पौधे को एक औषधीय पौधा भी कहां जाता है, जिसका उपयोग दवाइयों में किया जाता है और अगर इस पौधे को आप अपने घर के गार्डन में लगाते हैं तो आपको यह लाभ मिल सकते हैं-

मुख्य लाभ

  • हवा को शुद्ध करने में सहायक

  • औषधीय गुणों से भरपूर

  • सीमित देखभाल में तेज़ी से बढ़ता

एलोवेरा: गर्मियों का ‘स्किन-फ्रेंडली’ साथी

एलोवेरा एक ऐसा औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग स्किन, बालों के लिए किया जाता है. इसलिए यह पौधा हर घर की पहली पसंद है और आप इस पौधे को घर में लगाते हैं तो घर को सजावटी लुक दें सकते हैं.

मुख्य लाभ

  • त्वचा के लिए लाभकारी

  • कम पानी में भी जीवित

  • सजावटी लुक देता है

मनी प्लांट

मनी प्लांट को ‘लो-मेंटेनेंस’ और ‘फास्ट-ग्रोइंग’ पौधा माना जाता है. घर के अंदर हरियाली जोड़ने का सरल विकल्प और यह पौधा कम देखभाल में पूरे घर को हरा-भरा रखता है.

मुख्य लाभ

  • इनडोर में भी शानदार ग्रोथ

  • कम रोशनी में जीवित

  • हवा की गुणवत्ता बेहतर करने में मदद

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट आधुनिक घरों में तेजी से लोकप्रिय हुआ है. इसकी खासियत की वजह से यह पौधा कम रोशनी और सीमित पानी में भी जीवित रहता है.

मुख्य लाभ

  • रात में ऑक्सीजन रिलीज

  • अत्यंत कम पानी की जरूरत

  • इनडोर के लिए आदर्श

गर्मियों में पौधों की ऐसे करें देखभाल

सिंचाई का सही समय:  आप अगर होम गार्डनिंग कर रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि सुबह जल्दी या शाम को पानी दें. दोपहर में पानी न दें ऐसा करने से यानी धूप में पानी देने से वाष्पीकरण बढ़ता है.

मल्चिंग अपनाएं: मिट्टी की नमी बनाए रखने के लिए सूखे पत्ते/कोकोपीट का उपयोग करें.

जैविक खाद: इन पौधों में वर्मी-कम्पोस्ट या घर में बनी किचन-कम्पोस्ट महीने में एक बार दें, ताकि पौधों की मिट्टी उपजाऊ रहे.

कीट नियंत्रण: अगर पौधों में कीट लग जाते हैं तो ऐसे में नीम तेल स्प्रे प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प है. इसका इस्तेमाल करें, ताकि कीट समस्या सामाप्त हो जाए.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Gardening Tips these 4 plants will provide freshness and positive energy rising heat
Published on: 18 February 2026, 05:03 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now