अगर आप भी घर में गार्डनिंग करने का शोक रखते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद ही जरुरी है. आप सभी फाइव स्टार होटलों और लग्ज़री रेस्टोरेंट्स में रॉयल लुक देने वाली गहरे बैंगनी रंग की पत्तागोभी जरुर खाई होगी, लेकिन क्या आपको पता है पर्पल कैबेज या बैंगनी पत्तागोभी न सिर्फ देखने में आकर्षक होती है, बल्कि पोषण के मामले में भी इसे सुपरफूड का दर्जा दिया गया है, जिससे आप सही तकनीकों के माध्यम से घरों में आसानी से उगा सकते हैं. कैसे? यहां जानें.
बाजार में महंगी, खेती में फायदेमंद
अगर आप बाजार में इस पत्तागोभी की कीमत करीबन ₹100 से ₹150 प्रति पीस तक रहती है, जो इसे आम हरी पत्तागोभी से कहीं ज्यादा महंगा बनाती है, हालाकिं, अगर इसे आप खुद उगाते हैं, तो बेहद ही कम लागत में इसे उगा सकते हैं और इसका बड़ा उदाहरण है- झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजभवन में जहां इस पर्पल कैबेज की सफल खेती की जाती है.
कितने महीने में तैयार होती है फसल?
अगर आप पर्पल पत्तागोभी को उगाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सही विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि बाजार में भी इस हेल्दी गोभी की कीमत अधिक होती है और यह कई रोगों से भी दूर रखती है. इसलिए इस गोभी की मांग बनी रहती है और इस गोभी को तैयार होने में करीब 6 महीने का समय लगता है अगर इसको सही पोषण जैविक तरीकों से इसकी खेती की जाए तो बेहतर उत्पादन मिल सकता है.
घर पर उगाने का आसान तरीकें
अगर आप भी पर्पल पत्तागोभी उगाना चाहते हैं, तो इन आसान तरीकों से उगा सकते हैं-
मिट्टी की तैयारी
पर्पल पत्तागोभी के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है. साथ ही मिट्टी भुरभुरी होनी चाहिए ताकि जड़ों का विकास सही तरीके से हो सके. उसके बाद खेत या गमले की मिट्टी में भरपूर मात्रा में सड़ी हुई गोबर की खाद और केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट) को जरुर मिलाएं इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और पौधे तेजी से बढ़ते हैं.
बीज बोने की विधि
अगर आप इस गोभी के बीजों को छोटे पॉट या सीडलिंग ट्रे में बीजों को लगभग 1/2 इंच की गहराई में लगाएं और अंकुरण के लिए 60°F से 70°F तापमान में सीडलिंग ट्रे को रखें, ताकि बीज अच्छे से अंकुरित हो सकें.
रोपाई (ट्रांसप्लांटिंग)
जब पौधों में 4 से 5 असली पत्तियां निकल आएं और पौधे की ऊंचाई 4 से 6 इंच हो जाए, तब रोपाई करें पौधों को गमले या क्यारी में 18 से 24 इंच की दूरी पर लगाएं, ताकि उन्हें फैलने और सिर बनाने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके.
पानी और धूप की जरूरत
गोभी की इस किस्म पर्पल पत्तागोभी को नियमित लेकिन सीमित पानी की आवश्यकता होती है मिट्टी में नमी बनाए रखें, पर जलभराव से बचें और पौधों को ऐसी जगह में रखें जहां पौधों को 6 घंटों की धूप मिल सकें.
खरपतवार और कीट नियंत्रण
पौधों के आसपास समय-समय पर निराई-गुड़ाई करते रहें कीटों से बचाव के लिए 15 दिनों में एक बार नायलॉन की जाली या जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करें.
कटाई
जब पत्तागोभी का सिर पूरी तरह सख्त और आकार में भरपूर हो जाए, तब तेज चाकू से कटाई करें सही देखभाल से बेहतर गुणवत्ता और अधिक उत्पादन प्राप्त होता है.
लेखक: रवीना सिंह