RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 January, 2019 12:00 AM IST

आपने अपनी जिंदगी में लाखों और करोड़ों रूपये के आभूषण खरीदें होंगे लेकिन क्या आपने कभी ऐसे फूलों को खरीदा है जिनकी कीमत हजारों में है। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही विशेष फूलों के बारे में जिनकी कीमत हजारों में है और जो लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। दुनिया में पाए जाने वाले ये मंहगे फूल ना केवल आकर्षक है बल्कि कई तरह के खास गुणों से भरपूर भी माने जाते है -

कदुपुल का फूलः खास और महंगे फूलों की लिस्ट में सबसे पहला नाम कदुपुल के फूल का है। ये फूल श्रीलंका में मिलता है। ये एक कैक्टस प्रजाति का पौधा है। ये फूल सफेद रंग का होता है लेकिन इसका मिलना काफी दुर्लभ है। ये दुर्लभ फूल रात में खिलता है और कुछ घंटे तक ही शाख पर रहता है। इसे बहुमूल्य बनाने की सबसे बड़ी वजह यह है कि इस फूल को बेचा नहीं जा सकता है इसीलिए इस फूल का मूल्य भी तय नहीं हो पाया है। इस फूल के अलावा कई और फूल ऐसे है जो कि महंगे फूलों की सूची में शामिल है।

जूलियट गुलाबः गुलाब एक ऐसा फूल है जो कि सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है इसीलिए इसके लिए सबसे सटीक नाम जूलियट गुलाब ही है। अपनी खुशबू और खूबसूरती के लिए पाया जाने वाला जूलियट 15 साल में एक बार खिलता है। इसीलिए ये बेशकीमती माना जाता है। इसकी कीमत 2006 में करीब 10 मिलियन पॉन्ड बताई गई है।

सेन्जेन आर्किडः आर्किड प्रजाति के इस खास फूल को विकसित होने में 4 से 5 साल लगते है। इसका नाम इसे विकसित करने वाले विश्वविद्यालय के नाम पर रखा गया है। इसे एक जगह से लेकर दूसरी जगह पर आसानी से जा सकते है। ये मंहगा फूल है जिसे लागातर आठ साल तक लगाया जा सकता है।

ट्यूलिपः 17वीं शताब्दी के दौरान ट्यूलिप डच प्रजाति अमीर पुष्प प्रेमियों के बीच बेहद चर्चित हुआ। इसके बाद यह सबसे चर्चित और फैशनेबल फूल बन गया । इस समय भी इस फूल की कीमत काफी ज्यादा है. इसके लिए चुकाई जाने वाली कीमत में एक सामान्य परिवार के लोग आधे साल तक आराम से भोजन और कर सकते थे।

English Summary: These special flowers, more expensive than jewelry
Published on: 10 January 2019, 02:46 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now