Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 6 October, 2026 12:00 AM IST
घर पर उगाएं ये 3 हरी सब्जियां (Image Source-AI generate)

बाजारों में अक्सर जब सब्जी खरीद करने के लिए जाते हैं तो मन में यह सवाल आता है कि क्या जो हम सब्जियां खरीद रहे हैं. वह कितनी ताजी और सुरक्षित है, क्योंकि मंडी पहुंचने से पहले सब्जियों को फ्रेश और ताजा दिखाने के लिए कई केमिकल युक्त कलर का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे मे अगर आप इस सर्दी ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो अक्टूबर का महीना होम गार्डनिंग के लिए उचित समय माना जाता है. 

अक्टूबर के महीनें में उगाएं ये तीन 3 हरी सब्जियां जो कम जगह में देगी अच्छी पैदावार आइए जानें-

1. पालक

पालक एक ऐसी सब्जी है, जिसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे प्रमुख खनिज (मिनरल्स) पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए भी बेहद ही जरुरी होते हैं. ऐसे में अक्टूबर में घर पर उगाई जाने वाली सब्जियों में पालक एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. पालक को ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती और इसे गमले, ट्रे या ग्रो बैग में आसानी से लगाया जा सकता है. इसके साथ जब आप पालक लगाएं तो मिट्टी को उपजाऊ और भुरभुरा जरूर रखें. सामान्य मिट्टी में अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट मिलाए. इसके बाद पालक के बीज मिट्टी में हल्की गहराई पर बोएं और ऊपर से मिट्टी की पतली परत डाल दें. ऐसा करने से पालक की बढ़वार तेजी से होगी.

2. मेथी 

अगर आप कम जगह में तेजी से तैयार होने वाली हरी सब्जी चाहते हैं, तो मेथी को किचन गार्डन में जरूर शामिल कर सकते हैं. अक्टूबर का मौसम मेथी की बुवाई के लिए अच्छा रहता है. इसे भी गमले, कंटेनर या ग्रो बैग में उगाया जा सकता है. साथ ही मेथी के लिए बहुत गहरे गमले की आवश्यकता नहीं होती. मिट्टी में जैविक खाद मिलाकर उसे अच्छी तरह तैयार करें. इसके बाद मेथी के बीज समान रूप से बिखेरकर हल्की मिट्टी से ढक दें. पानी हमेशा जरूरत के अनुसार ही दें. साथ ही मेथी के पौधों को पर्याप्त रोशनी मिलने पर उनकी ग्रोथ अच्छी होती है. 

3. धनिया

धनिया भारतीय रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली हरी पत्तेदार चीजों में शामिल है. सब्जी हो, दाल हो या चटनी, धनिया का इस्तेमाल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ा देता है. इसलिए इसे घर पर उगाना काफी फायदेमंद हो सकता है. अक्टूबर में धनिया लगाने के लिए गमले या ग्रो बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है. बीज बोने से पहले मिट्टी को भुरभुरा कर लें. धनिया के बीजों को बहुत ज्यादा गहराई में न दबाएं. बीज बोने के बाद हल्का पानी दें और मिट्टी में नमी बनाए रखें.

साथ ही धनिया के गमले को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां पौधे को पर्याप्त धूप मिले. हालांकि, मिट्टी को लगातार पानी से गीला रखने की जरूरत नहीं है. जब ऊपरी सतह सूखी नजर आए, तभी जरूरत के अनुसार पानी दें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Kitchen Garden October 3 Green Vegetables Home Small Space Good Yield
Published on: 06 October 2026, 05:30 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now