Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 9 October, 2026 12:00 AM IST
होम गार्डनिंग (Image Source-AI generate)

आजकल शहरों में लोग होम गार्डनिंग की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और अपनी घर की छतों और बालकनी में अपने हाथों से ताजे और रसायनों से मुक्त फलों को अपने होम गार्डन में उगा रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी घरों में फलों के पौधे लगाने की सोच रहे हैं और आपके मन में यह सवाल है कि कौन से पौधों को लगाने से भरपूर फल मिलेंगे. चलिए आगे यहाँ जानें भारत के घरेलू बगीचों के लिए 5 सबसे बेहतरीन और सदाबहार फलों के पौधों की विस्तृत जानकारी, जिन्हें आप आसानी से अपने घर का हिस्सा बना सकते हैं:

1. नींबू

नींबू हर भारतीय रसोई का एक अनिवार्य हिस्सा है. घर के बगीचे के लिए कागजी नींबू या बालाजी किस्म को सबसे उत्तम माना जाता है. इसे आप जमीन के साथ-साथ 12 से 15 इंच के बड़े गमले में भी आसानी से उगा सकते हैं और भरपूर फल प्राप्त कर सकते हैं.

विशेषताएं: नींबू के पौधे को भरपूर धूप (कम से कम 5-6 घंटे) की आवश्यकता होती है. यह पौधा साल में लगभग नौ से दस महीने फल देता रहता है. विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है.

देखभाल: अगर आप इस पौधे को गमले में लगाएं तो यह ध्यान रखें कि इसकी मिट्टी में पानी जमा नहीं होना चाहिए और समय-समय पर इसकी हल्की छंटाई करते रहें, जिससे इसमें ज्यादा शाखाएं और अधिक फल आते रहें.

2.अमरूद 

अमरूद भारत के सबसे लचीले और तेजी से बढ़ने वाले फलदार पौधों में से एक है. इसकी ग्राफ्टेड (Grafted) या हाइब्रिड किस्में, जैसे कि बिही' या 'इलाहाबादी सफेदा' छोटे बगीचों के लिए बहुत अच्छी होती हैं. ऐसे में अगर आप इस पौधे को अपनी घर की छत पर उगाते हैं, तो इस बात का ख्याल रखें की इसकों ग्राफ्टेड पौधे छोटे कंटेनरों में ही उगाएं.

विशेषताएं: इस पौधे को बहुत अधिक रखरखाव की जरूरत नहीं होती. यह अलग-अलग प्रकार की मिट्टी और मौसम को आसानी से सहन कर लेता है.

देखभाल: अमरूद के पौधे की बेहतर विकास के लिए साल में दो बार विशेषकर मानसून से पहले और वसंत ऋतु में गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट अवश्य डालें.

3. अनार

अनार एक बेहद खूबसूरत झाड़ीनुमा पौधा है, जो आपके बगीचे की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ बेहद पौष्टिक फल भी देता है. 'भगवा' या 'गणेश' अनार की बेहतरीन किस्में हैं. इस पौधे को उगाने का तरीका है इसकों कम गहराई वाली लेकिन चौड़ी जगहों या बड़े गमलों में ही उगाएं तभी यह भरपूर मात्रा में फल देता है.

विशेषताएं: अनार का पौधा स्वभाव से गर्मी और आंशिक सूखे को सहन करने वाला होता है. इसके चमकीले लाल फूल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर रसीले दाने हर बागबान की पहली पसंद होते हैं.

देखभाल: इसे पौधे को अच्छी धूप वाली जगह पर रखें. जब गमले की ऊपरी मिट्टी सूखी दिखे, तभी इसमें पानी दें. अधिक पानी देने से इसके फल फटने लग सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Top-3 Fruits to Grow in your Kitchen Garden Home Gardening Tips
Published on: 09 October 2026, 04:22 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now